{"_id":"a1acc803fa57f6ed2e1ff24958332f58","slug":"after-playing-the-hide-and-seek-game-jumped-from-the-19th-floor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घंटो खेला लुका-छिपी का खेल, फिर 19वीं मंजिल से कूद दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटो खेला लुका-छिपी का खेल, फिर 19वीं मंजिल से कूद दी जान
Tue, 05 Jan 2016 12:59 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 05 Jan 2016 12:59 PM IST
विज्ञापन
घंटो खेला लुका-छिपी का खेल, फिर 19वीं मंजिल से कूद दी जान
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तिघरा गांव में रहने वाले एक युवक ने सेक्टर-57 स्थित हैबिकस टावर की 19 मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि युवक मानसिक रूप से परेशान था। आत्महत्या करने से पहले उसने साढ़े चार घंटे तक पुलिस, फायर ब्रिगेड, व परिजनों को खूब छकाया। राजस्थान के हनुमानगढ़ का रहने वाला सत्यवान (19) तिघरा गांव में किराये पर रहता था।
घंटो खेला लुका-छिपी का खेल, फिर 19वीं मंजिल से कूद दी जान
2 of 5
यहां पर रहकर वह अपने बड़े भाई राजेंद्र के साथ इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। राजेंद्र सेक्टर-10 में रहता है, जबकि वह तिघरा गांव में रहता था। सोमवार की सुबह उसने अपने भाई को मोबाइल पर बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। इसके बाद मोबाइल बंद कर लिया। उसका भाई मौके पर पहुंचा तो वह हैबिकस टावर की 19वीं मंजिल पर वह चढ़ा हुआ था। बताया गया कि वहीं पर वह काम कर रहा था।
घंटो खेला लुका-छिपी का खेल, फिर 19वीं मंजिल से कूद दी जान
3 of 5
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सदर थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड व उसके मकान मालिक मौके पर पहुंचे। सब ने समझाने का प्रयास किया। इसके बाद भी उसने बात नहीं मानी। यह सब करते हुए साढ़े चार घंटे बीत गए। करीब ढाई बजे उसने छलांग लगा दी, और नीचे गिरकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
घंटो खेला लुका-छिपी का खेल, फिर 19वीं मंजिल से कूद दी जान
4 of 5
सदर थाना पुलिस ने उसके बड़े भाई राजेंद्र के बयान लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, ये भी चर्चा थी कि किसी मामले में पुलिस द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद सत्यवान ने यह कदम उठाया है, लेकिन जांच अधिकारी महेंद्र पाठक ने ऐसी किसी बात से इनकार किया है।
विज्ञापन
घंटो खेला लुका-छिपी का खेल, फिर 19वीं मंजिल से कूद दी जान
5 of 5
घटना क्रम एक नजर
: 8:30 बजे घर से निकला।
: 9:05 बजे साइट पर पहुंचा।
: 9:30 बजे गोदाम से सामान निकलवाया।
: 9:38 बजे भाई के मोबाइल पर आत्महत्या करने की धमकी दी।
: 10:18 बजे उसका भाई मौके पर पहुंचा।
: 10:30 बजे सदर थाने में घटना की जानकारी मिली।
: 11:00 पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर।
: 11:15 बजे पुलिस ने आसपास से भीड़ हटाई।
: 2:30 बजे युवक ने कूदकर आत्महत्या की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।