एक ओर 18 दिसंबर (सोमवार) की शाम जहां बीजेपी की गुजरात और हिमाचल जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी इन राज्यों की जनता को संबोधित कर रहे थे वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हार का तनाव कम करने के लिए सिनेमा हॉल पहुंचे हुए थे।
गुजरात-हिमाचल इलेक्शन की टेंशन दूर करने यहां पहुंचे राहुल गांधी तो उठे गंभीर सवाल
रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस दिन दो राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आए थे और बीजेपी इन चुनावों में जीत के आंकलन कर रही थी तब राहुल गांधी अपने करीबी दोस्तों के साथ हॉलीवुड फिल्म 'स्टार वॉर' का आनंद ले रहे थे।
And forget Gujarat, Congress lost its government in Himachal and Rahul Gandhi was busy watching Star Wars! #AreYouSeriousRahul
हालांकि फिल्म देखते हुए उन्हें एहसास हुआ कि यह बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन सकता है तो वह फिल्म बीच में ही छोड़कर सिनेमा हॉल से निकल गए।
If Rahul Gandhi would have skipped cinema and analysed his party’s performance in Gujarat (HP anyway was a rout!), he would have known that even in Saurashtra where his party won more seats, it is the BJP that got more votes (45.9% against Congress’s 45.5%)... #AreYouSeriousRahul
लेकिन यह बात पर्दे में न रह सकी और बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इसके लिए राहुल गांधी को घेर लिया और सोशल मीडिया पर जमकर निशाना साधा।
अमित मालवीय ने पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की काम करने की क्षमता पर तंज कसते हुए कई ट्वीट्स किए। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने ना केवल गुजरात चुनाव हारा, बल्कि जहां पार्टी की सरकार थी, हिमाचल प्रदेश में, वहां भी हार गई, लेकिन राहुल गांधी इस बात का आंकलन ना करके फिल्म देखने निकल गए।’