फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी की चाह पर मिली मौत: विवाहित युवक के महिला से थे संबंध, विवाह की बात पर ली जान, लड़की की पर्स ने खोले राज

Sun, 28 Aug 2022 09:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 28 Aug 2022 09:38 PM IST
विज्ञापन
accused who killed woman in Delhi s Adarsh Nagar area arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

आदर्श नगर इलाके में शादी का दबाव बनाने पर फाइनेंसर ने ही अपनी महिला कर्मचारी की हत्या करवा दी। आरोपी के मृतका से संबंध थे और वह उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। हत्या के लिए उसने दो लाख रुपये की सुपारी दी। पुलिस ने फाइनेंसर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी फाइनेंसर की पहचान अंकुर विहार लोनी गाजियाबाद निवासी अनुज के रूप में हुई है। वहीं अन्य आरोपियों में फाइनेंसर का कर्मचारी सोनिया विहार निवासी जय प्रकाश, सोनिया विहार निवासी पंकज, चमन विहार निवासी श्याम सुंदर और उसका भाई सुमित शामिल है।

accused who killed woman in Delhi s Adarsh Nagar area arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

शनिवार रात करीब सात बजे पुलिस को केबल पार्क स्थित सिंह एंड ब्रदर्स फाइनेंशियल सर्विस के कार्यालय में टेली कॉलर का काम करने वाली युवती की हत्या की जानकारी मिली। युवती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी।

accused who killed woman in Delhi s Adarsh Nagar area arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

वह जेजे कालोनी भलस्वा डेयरी इलाके की रहने वाली थी और पांच साल से कंपनी में काम कर रही थी। आदर्श नगर के थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह और स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छानबीन शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
accused who killed woman in Delhi s Adarsh Nagar area arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि 6.17 बजे दो लड़के कार्यालय में घुसे थे और दो-तीन मिनट के भीतर बाहर आ गए। मालिक ने बताया कि घटना के समय वह महिला कर्मचारी से फोन पर बात कर रहा था और उसकी चीख सुनकर यहां पहुंचा। मृतका के पर्स की तलाशी के दौरान पुलिस को अनुज के साथ एक फोटो मिला, जिसमें महिला कर्मचारी मंगलसूत्र पहने थी। जबकि वह शादीशुदा नहीं थी। शक होने पुलिस ने अनुज से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

ये भी पढ़ें- विमान केबिन क्रू मेंबर की आपबीती: शादी के वादे पर उसे खुद को सौंपा, बदले में मिला शारीरिक शोषण-गर्भपात और दर्द

विज्ञापन
accused who killed woman in Delhi s Adarsh Nagar area arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

अपने कर्मचारी की मदद से करवाई हत्या
अनुज ने बताया कि कि वह शादीशुदा है और उसके मृतका के साथ पिछले दो-तीन साल से विवाहेतर संबंध थे। कुछ महीने से मृतका उस पर शादी का दबाव बना रही थी। इससे तंग आकर उसकी हत्या की साजिश रची। उसने अपने एक कर्मचारी जय प्रकाश के साथ साजिश रची और इस काम के लिए दो लाख रुपये में सौदा तय हुआ। जय प्रकाश ने पंकज से संपर्क किया। पंकज ने हत्या करने के लिए गाजियाबाद क्षेत्र के अपराधी श्याम, सुमित और शरीफ से बात की। मृतका कार्यालय बंद होने से पहले अकेली रहती थी। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed