फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्भवती पत्नी के मूंह से जब सुनी पति ने ऐसी बात तब कर दिया बच्चे समेत बीवी की हत्या

Thu, 18 Jan 2018 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 Jan 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
accused murderer claimed that his wife was having an extra marital affair, that's why he killed her
jahangirpuri murder - फोटो : अमर उजाला

जहांगीरपुरी पुलिस ने पत्नी व बेटे की हत्या की गुत्थी को 24 घंटे में सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने महिला के पति ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश उर्फ भोंचू (31) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बडे़ ही चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

accused murderer claimed that his wife was having an extra marital affair, that's why he killed her
jahangirpuri murder - फोटो : अमर उजाला

वह पत्नी व बेटे की हत्या करने के बाद रात में शवों के साथ सो गया था। आरोपी पत्नी के गर्भवती होने से भड़क गया था, क्योंकि दोनों कई महीनों से दूर रह रहे थे। वह तीसरे बेटे करण को अपना बच्चा नहीं मानता था। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। उत्तर-पश्चिम जिला डीसीपी असलम खान के अनुसार, मां व बेटे की हत्या की सूचना 16 जनवरी को मिली थी। पुलिस जी-ब्लॉक, झुग्गी, जहांगीरपुरी में पहुंची तो शोभा उर्फ सुनीता (32) और करण उर्फ बाबू (डेढ वर्ष) झुग्गी की पहली मंजिल पर मृत पड़े थे।

accused murderer claimed that his wife was having an extra marital affair, that's why he killed her
jahangirpuri murder - फोटो : अमर उजाला

दोनों के ऊपर चाकू से वार किए गए थे। ओमप्रकाश का बड़ा बेटा वारदात का गवाह था। सुनीता पत्नी ओमप्रकाश व तीन बच्चों के साथ यहां रहती थी। दोनों की 11 मई, 2005 को शादी हुई थी। ओमप्रकाश उस पर संदेह करता था। उसे लगता था कि तीसरा बच्चा करण उसका नहीं है। ओमप्रकाश को पकड़ने के लिए करीब आठ टीमों को गठन किया गया। आखिरकार जहांगीरपुरी थानाध्यक्ष तेजपाल सिंह की टीम ने ओमप्रकाश को खेड़ा कलां रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
accused murderer claimed that his wife was having an extra marital affair, that's why he killed her
jahangirpuri murder - फोटो : अमर उजाला

ओमप्रकाश ने बताया कि उसे यकीन था कि उसकी पत्नी के किसी पराये मर्द से संबंध हैं। वह उसके मायके की तरफ कहीं रहता है। उसे यकीन तब हुआ जब उसका छोटा बेटा हुआ। बेटा होने से पहले वह कई महीनों पत्नी से दूर था। इसके चलते दोनों में झगड़ा रहने लगा। ओमप्रकाश ने दावा किया कि 10-15 दिन पहले पत्नी मायके से आई थी।

विज्ञापन
accused murderer claimed that his wife was having an extra marital affair, that's why he killed her
jahangirpuri murder - फोटो : अमर उजाला

पत्नी ने उसे बताया कि वह चार महीने की गर्भवती है। उसने गोली खाकर गर्भपात भी कराया था। इस जानकारी के बाद वह पत्नी को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था। 15 जनवरी की रात जब सब सो गए तो ओमप्रकाश ने चाकू से शोभा व करण पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों की मौत हो गई। दोनों की हत्या करने के बाद वह दोनों शवों के साथ सो गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed