फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एम्स गेट नंबर दो के सामने भीषण टक्कर: बेकाबू कार ने ऑटो व यूलू साइकिल को मारी टक्कर, तीन की मौत

Sun, 04 Sep 2022 08:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 04 Sep 2022 08:41 PM IST
विज्ञापन
accident in front of AIIMS gate number two Uncontrollable car collided with auto and Yulu cycle three killed
एम्स गेट नंबर दो के सामने भीषण टक्कर - फोटो : अमर उजाला

एम्स के गेट नंबर दो के सामने रिंग रोड पर शनिवार रात को बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। बेकाबू कार ने गलत दिशा से आ रहे ऑटो को टक्कर मार दी। इसके बाद यूलू साइकिल को टक्कर मार दी। फिर कार बिजली के पोल से जबरदस्त तरीके से टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि बिजली का पोल टूटकर 20 फुट दूर जाकर गिरा। अंडरपास की दीवार से टकरा कर कार रूक गई। इस सड़क हादसे में ऑटो चालक, यूलू साइकिल व कार में सवार एक युवक की मौत हो गई। 

accident in front of AIIMS gate number two Uncontrollable car collided with auto and Yulu cycle three killed
एम्स गेट नंबर दो के सामने भीषण टक्कर - फोटो : अमर उजाला

हादसे में कार में सवार चार युवक घायल हो गए। सभी को एम्स में भर्ती कराया गया है। इनमें से कार चला रहे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक कार सवार युवक के शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। दक्षिण जिले की कोटला मुबारकपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

accident in front of AIIMS gate number two Uncontrollable car collided with auto and Yulu cycle three killed
एम्स गेट नंबर दो के सामने भीषण टक्कर - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार कोटला मुबारकपुर के वजीरनगर गांव व न्यू फ्रेंडस कॉलोनी के खिजराबाद निवासी पांच युवक संदीप, विनीत (19), हर्ष, संदीप यादव व तौहिद आई-20 कार से पराठे खाने सफदरजंग अस्पताल की तरफ जा रहे थे। कार संदीप चला रहा था और विनीत साइड वाली सीट पर बैठा था। रात को 3.30 बजे जब ये एम्स के गेट नंबर-दो के सामने रिंग रोड पर पहुंचे तो आगे से गलत दिशा से ऑटो आ रहा था। रफ्तार ज्यादा होने की वजह से संदीप कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और ऑटो को टक्कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
accident in front of AIIMS gate number two Uncontrollable car collided with auto and Yulu cycle three killed
एम्स गेट नंबर दो के सामने भीषण टक्कर - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद कार ने यूलू साइकिल चला रहे लाल बहादुर को टक्कर मारी। साइकिल को टक्कर मारने के बाद कार ने बिजली के पोल को टक्कर मारी। पोल टूटकर 20 फुट दूर जाकर गिरा। इसके बाद कार अंडरपास की गेट वाली साइड दीवार से जबरदस्त तरीके से टकरा कर रूक गई। 

विज्ञापन
accident in front of AIIMS gate number two Uncontrollable car collided with auto and Yulu cycle three killed
एम्स गेट नंबर दो के सामने भीषण टक्कर - फोटो : अमर उजाला

इस हादसे में ऑटो चालक, साइकिल चालक नेपाली व्यक्ति लाल बहादुर (44) और कार में आगे बैठे विनीत की मौत हो गई। अस्पताल में भर्ती कार चला रहे संदीप की हालत गंभीर बनी हुई है। रविवार शाम तक ऑटो चालक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने विनीत के शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था। हादसे में ऑटो व कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed