फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरी होने के बाद पहली बार जब राजेश से मिलीं नूपुर तलवार तो छलक उठीं आंखें, की ये बातें

Sat, 14 Oct 2017 01:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 14 Oct 2017 01:23 PM IST
सार

राजेश से मिलीं नूपुर तलवार तो छलक उठीं आंखें, 15 म‌िनट की मुलाकात में ये हुईं बातें
बृहस्पतिवार शाम 15 मिनट के लिए हुई दोनों की मुलाकात
शुक्रवार को राजेश ने देखे मरीज, नूपुर ने बच्चों-महिलाओं को पढ़ाया
आज आधे घंटे तक मुलाकात कर सकेंगे दोनों

विज्ञापन
aarushi murder case: when nupur meets rajesh talwar she blows with tear in dasna jail for 15 minutes
arushi talwar

अपनी बेटी आरुषि की हत्या के आरोप में जेल में बंद तलवार दंपति हाईकोर्ट से बरी होने के बाद जब बृहस्पतिवार की शाम को एक दूसरे से मिले तो उनकी आंखें छलक उठीं। जेल में दोनों की 15 मिनट की मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को ढांढस बंधाया और कुछ देर बात की।

aarushi murder case: when nupur meets rajesh talwar she blows with tear in dasna jail for 15 minutes
arushi talwar

शनिवार की सुबह भी दोनों आधे घंटे के लिए मुलाकात कर सकेंगे। जेल अधीक्षक दधिराम मौर्य ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर हाईकोर्ट से रिहाई का फैसला आने के बाद नूपुर तलवार ने पति राजेश तलवार से मिलने की अर्जी दी थी। इसके बाद दोनों की मुलाकात कराई गई थी। बृहस्पतिवार को अन्य कैदियों से बात करने से कतरा रहे नूपुर और राजेश की दिनचर्या शुक्रवार को अन्य दिनों की तरह सामान्य रही।

aarushi murder case: when nupur meets rajesh talwar she blows with tear in dasna jail for 15 minutes
arushi talwar

सुबह करीब साढ़े छह बजे उठे राजेश-नूपुर ने पहले योगा और फिर एक्सरसाइज की। इसके बाद दोनों ने पूजा की और नूपुर ने करीब आधा घंटा गुरबाणी का पाठ किया। सुबह करीब आठ बजे ही अस्पताल में मरीज पहुंचने के चलते राजेश उन्हें देखने पहुंच गए। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे तक मरीजों की जांच की। नूपुर ने दोपहर करीब 12 बजे तक बच्चों और महिलाओं को पढ़ाया और उसके बाद टीवी देखा। हालांकि शुक्रवार को उनसे मिलने कोई रिश्तेदार नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
aarushi murder case: when nupur meets rajesh talwar she blows with tear in dasna jail for 15 minutes
arushi talwar - फोटो : अमर उजाला

जेल में दोनों ने दी फ्री सेवा, नहीं लेंगे रुपये
जेल में काम करने वाले कैदियों को काम के लिए प्रतिदिन 40 रुपये की धनराशि दी जाती है। इसके तहत राजेश और नूपुर को करीब 32-32 हजार रुपये की राशि दी जानी थी। जेल अधीक्षक दधिराम मौर्य ने बताया कि जब जेल के रिकॉर्ड चेक किए गए तो सामने आया कि दोनों ने जेल जाने के समय ही इस राशि को लेने से इंकार कर दिया था। उनका कहना था कि उन्होंने जेल में कैदियों की सेवा की है। इसके लिए कोई राशि नहीं लेंगे।

विज्ञापन
aarushi murder case: when nupur meets rajesh talwar she blows with tear in dasna jail for 15 minutes
arushi talwar

कालेज के छात्र पहुंचे तो नूपुर ने मिलने से किया इंकार शुक्रवार को शारदा यूनिवर्सिटी के एलएलबी के छात्र डासना जेल की विजिट पर पहुंचे। छात्र जब नूपुर तलवार के बैरक के पास पहुंचे तो उन्होंने नूपुर से मिलने की इच्छा जताई। हालांकि नूपुर ने तबियत ठीक नहीं होने की बात कहकर उनसे मिलने से इंकार कर दिया। छात्रों ने बताया कि जेल की बैरक में नूपुर परेशान थीं। साथ ही उनकी आंख में आंसू भी थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed