दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक की प्रेस कांफ्रेंस में आज अचानक अफरी-तफरी का ऐसा माहौल पैदा हो गया जो पूरे देश में लाइव प्रसारित होता रहा। हालांकि इस दौरान मीडिया के कैमरे, माइक और ट्राइपॉड भी गिरते-पड़ते रहे। असल में आप के विधायक दिनेश मोहनिया ने खुद पर एक महिला के साथ बदसलूकी और एक बुजूर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट के आरोपों का जवाब देने के लिए प्रेस कांफ्रेंस बुलाई थी जिस दौरान ये पूरा ड्रामा हुआ। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आप विधायक दिनेश मोहनिया को महिला से दुर्व्यवहार के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
2 of 9
दिनेश मोहनिया को ले गई पुलिस
- फोटो : ani
हालांकि इस दौरान मोहनिया पुलिस से ये कहते रहे कि महिला पुलिस उन्हें खिंचने का प्रयास कर रही है जो गैरकानूनी है। मोहनिया ने आरोप लगाया है कि बीजेपी एमएम खान हत्याकांड से लोगों का ध्यान हटाने के लिए ऐसा कर रही है।
3 of 9
दिनेश मोहनिया को ले गई पुलिस
मोहनिया ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि गिरफ्तार करने से पहले उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया जबकि पुलिस का कहना है कि उन्हें कल रात ही नोटिस भेजा गया है। बता दें कि तीन दिन पहले एक महिला के साथ मारपीट करने के बाद संगम विहार के आप विधायक दिनेश मोहनिया पर नया आरोप लगा है। इस बार एक बुजुर्ग ने उनपर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है।
4 of 9
दिनेश मोहनिया को ले गई पुलिस
- फोटो : ani
तुगलकाबाद के एक बुजुर्ग राकेश का आरोप है कि जब वो दिनेश मोहनिया को नहीं पहचान पाए और पानी की संकट के बारे में बात की तो आप विधायक ने उन्हें थप्पड़ मारा। विधायक के समर्थकों पर बुजुर्ग का हाथ मोड़ने का भी आरोप है।
5 of 9
आप विधायक पर आरोप लगाने वाली महिला
- फोटो : ANI
गौरतलब है कि संगम विहार के आम आदमी पार्टी विधायक दिनेश मोहनिया पर महिला ने मारपीट व बदसलूकी करने का आरोप लगाया था। दक्षिण दिल्ली के नेबसराय थाने में महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज भी की गई।