फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस आलीशान कोठी में लगेगी 'आम आदमी पार्टी' के सबसे बड़े नेता केजरीवाल की सभा

Sun, 11 Sep 2016 09:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Sep 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
aap finds house in punjab for kejriwal stay
पंजाब के इसी घर में रहेंगे केजरीवाल - फोटो : एनडीटीवी

आपने जरूर सुना होगा कि केजरीवाल पंजाब चुनाव के लिए प्रचार पंजाब में रहकर ही करेंगे और यही कारण है कि आम आदमी पार्टी पंजाब में उनके लिए घर ढूंढ रही थी। अब पार्टी की यह तलाश पूरी हो गई है।

aap finds house in punjab for kejriwal stay
पंजाब के इसी घर में रहेंगे केजरीवाल - फोटो : एनडीटीवी

पंजाब में जिस जगह पर अरविंद केजरीवाल चुनाव के दौरान अपना खूंटा गाड़ेंगे वो घर ढूंढ लिया गया है। वो घर लुधियाना और जालंधर के बीच गोहावर नाम के गांव में है।

aap finds house in punjab for kejriwal stay
पंजाब के इसी घर में रहेंगे केजरीवाल - फोटो : ह‌िंदुस्तान टाइम्स

सात कमरों का यह बंगले जैसा घर आम आदमी पार्टी के एनआरआई सेल के प्रदेश संयोजक जगतार सिंह संघेरा का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
aap finds house in punjab for kejriwal stay
अरविंद केजरीवाल अमृतसर गोल्डन टेंपल में मत्था टेकने पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

इस दो मंजिला मकान का भूतल पार्टी ऑफिस के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा जहां पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पंजाब चुनाव की रूपरेखा तैयार करेंगे। मकान के पहले माले में केजरीवाल खुद रहेंगे। माना जा रहा है कि शुरुआत में केजरीवाल महीने के 10-15 दिन पंजाब में रहा करेंगे, लेकिन चुनाव की घोषणा होने के बाद पंजाब में ही पूरा समय देंगे।

विज्ञापन
aap finds house in punjab for kejriwal stay
लुधियाना में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि अपने पंजाब प्रवास के लिए यही घर चुनने की भी महत्वपूर्ण रणनीतिक वजह है। बता दें कि यह जो जगह है वह पंजाब के लगभग बीचों-बीच स्थित है यानि यहां पंजाब में कहीं भी जाने के लिए लगभग समान दूरी ही तय करनी होगी। हालांकि अभी इस घर की मरम्मत होना बाकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed