{"_id":"56dbf21e4f1c1ba0358b475f","slug":"a-seven-kilometers-secret-tunnel-found-in-delhi-vidhansabha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विधानसभा से लाल किले तक मिली सुरंग, बहुत पुराना है ये राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विधानसभा से लाल किले तक मिली सुरंग, बहुत पुराना है ये राज
Sun, 06 Mar 2016 02:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 06 Mar 2016 02:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
secret tunnel in delhi vidhansabha
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्या आपको पता है कि 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा में एक गुप्त सुरंग खोजी गई है जो 7 किलोमीटर लंबी है। यह सुरंग अंग्रेजों के जमाने की है। जब यह सुरंग अंग्रेजों के जमाने की है तो इसका इतिहास भी काफी रोचक ही होगा। जी हां, जब दिल्ली में देशभक्तों के रक्त से धरती लाल हो रही थी तब यही सुरंग थी जिससे देश के वीरों को फांसी देने के लिए लाया जाता था।
दिल्ली विधानसभा पहले थी ब्रिटिश अदालत
2 of 5
secret tunnel in delhi vidhansabha
बता दें कि लगभग 7 किलोमीटर लंबी ये सुरंग लाल किले तक जाती है। इतिहास में इस बात के सबूत हैं कि दिल्ली विधानसभा का इस्तेमाल ब्रिटिश अदालत के रूप किया जाता था। ये 1926-27 से 1947 तक का दौर था।
3 of 5
secret tunnel in delhi vidhansabha
मालूम हो कि जिन स्वतंत्रता सेनानियों को लाल किले में बंदी बनाकर रखा जाता था उन्हें इसी गोपनीय सुरंग से दिल्ली विधानसभा (उस समय के ब्रिटिश अदालत) लाया जाता था। विधानसभा के मुख्य इमारत के पीछे एक फांसी लगाने वाला कमरा हुआ करता था जहां स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी पर चढ़ा दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब विधायक बने तो पता चला था सुरंग के बारे में
4 of 5
secret tunnel in delhi vidhansabha
दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने बताया कि जब वो 1993 में विधायक बने थे तब उन्होंने विधानसभा स्टाफ से सुना था कि यहां ब्रिटिश कोर्ट हुआ करता था जहां स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी पर लटकाया जाता था। रामनिवास गोयल ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही वो हरियाणा किसी कार्यक्रम में गए थे जहां पूर्व दिल्ली विधायक किरन चौधरी ने उन्हें इस सुरंग के बारे में बताया था। इसके बाद वापस आने पर उन्होंने इस की खोज के लिए जांच बिठाई जिसने इस सुरंग की खोज की।
विज्ञापन
टनल को संरक्षित किया जाएगा
5 of 5
secret tunnel in delhi vidhansabha
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने बताया कि इस सुरंग को संरक्षित किया जाएगा। सरकार इसे 26 जनवरी और 15 अगस्त के दिन जनता के लिए खोलने की योजना बना रही है। इसके साथ ही 23 मार्च बलिदान दिवस के दिन इसे कुछ खास लोगों और मीडिया के लिए खोला जाएगा। उसी दिन दिल्ली विधानसभा में भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव की मूर्तियां भी लगाई जाएंगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।