भारतीय वायुसेना आज अपना 84वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर वायुसेना अपना शक्ति प्रदर्शन कर रही है। वायुसेना परेड के साथ साथ लड़ाकू विमान, ट्रांसपोर्ट विमान और हेलीकॉप्टर फ्लाइ पास्ट में हिस्सा ले रहे हैं।
84 साल की हुई भारतीय वायुसेना, पहली बार भारत में बने लड़ाकू विमान ने दिखाया करतब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज पूरी दुनिया आसमान से सीधे भारत की ताकत देख रही है। 84वां स्थापना दिवस अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत में बना लड़ाकू विमान तेजस पहली बार वायुसेना में शामिल किया गया है और फ्लाइ पास्ट में हिस्सा ले रहा है।
उसके साथ ही सुखोई समेत कई विमान आसमानी करतब दिखा रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने शुभकामनाएं दीं।
Saluting all air warriors & their families on Air Force Day. Thank you for protecting our skies. Your courage makes India proud. pic.twitter.com/bCusPOV1nf IAF has achieved distinction in defending our skies and delivering vital humanitarian aid and disaster relief #PresidentMukherjee
वहीं इसकी वजह से गाजियाबाद में रूट डायवर्जन भी हुआ है। शनिवार सुबह घर से निकलते समय रूट डायवर्जन देखकर निकलें। दरअसल, हिंडन एयरफोर्स-डे के केमद्देनजर टीएचए में सुबह सात से दोपहर एक बजे तक रूट डायवर्जन किया जाएगा।