फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इतने पत्थर कि खड़ा हो जाए मकान, पार्षद ताहिर हुसैन के घर के पास से भरे गए 7 ट्रक

Sun, 01 Mar 2020 02:49 AM IST
Vikas Kumar किशन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
किशन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 01 Mar 2020 02:49 AM IST
विज्ञापन
7 truck stones found near the house of Councilor Tahir Hussain
पत्थर उठाते सफाईकर्मी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हिंसाग्रस्त करावल नगर इलाके में पार्षद ताहिर हुसैन के घर के पास से ही सात ट्रक पत्थर उठाए गए हैं। यहां इतने पत्थरों को देखकर निगमकर्मी भी हैरान थे। उधर, मौके पर पहुंचे अधिकारियों का भी मानना था कि यहां बवाल की जबरदस्त तैयारी की गई थी। इतने पत्थरों से तो एक मंजिला मकान खड़ा किया जा सकता है। सफाई के दौरान हुसैन के घर के पास के साथ ही करावल नगर के मुख्य मार्ग पर फैले पत्थरों को उठा लिया गया है। 


 

7 truck stones found near the house of Councilor Tahir Hussain
पार्षद ताहिर हुसैन के घर के पास उठाए गए पत्थर - फोटो : अमर उजाला

निगम के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि करावल नगर इलाके में सफाई के लिए पांच ट्रक, दो जेसीबी मशीन व 15 ट्रैक्टर लगाए गए हैं। वहीं, हुसैन के घर के पास से ही सात ट्रक पत्थरों को हटाया गया है। 

7 truck stones found near the house of Councilor Tahir Hussain
सड़क से उठाए गए पत्थर - फोटो : अमर उजाला

पार्षद के घर के आसपास इस कदर हिंसा हुई थी कि पत्थरों की कई इंच मोटी परत बन चुकी थी। नजारा कुछ ऐसा था, मानो नई सड़क के निर्माण से पहले पत्थरों को तोड़कर बिछाया गया हो। इसी वजह से सफाईकर्मियों को भी पत्थरों को हटाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
7 truck stones found near the house of Councilor Tahir Hussain
delhi violence - फोटो : अमर उजाला

उधर, पार्षद के घर के पास से ही निगमकर्मियों ने कई ट्रक रेत भी उठाया है। अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में इससे पहले कभी इस तरह एक ही स्थान पर इतने पत्थरों का जखीरा देखने को नहीं मिला। जिन पत्थरों को उठाया गया, वे बहुत छोटे-छोटे टुकड़ों में मिले हैं। इसी वजह से भी इनकी संख्या अधिक रही। उधर, पत्थरों को देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो किसी ने इन्हें मशीन से काटा हो। 

विज्ञापन
7 truck stones found near the house of Councilor Tahir Hussain
हिंसाग्रस्त इलाका - फोटो : अमर उजाला

दिनभर स्प्रिंक्लर्स से किया गया छिड़काव
पत्थरों के हटाने के दौरान दिनभर सड़क पर निगम के स्प्रिंक्लर्स छिड़काव करते रहे। इसका कारण मौके पर मौजूद जवानों और आनेजाने वाले लोगों को धूल से बचाना था। भजनपुरा चौक से लेकर शेरपुर चौक तक निगम के टैंकरों ने दिनभर छिड़काव किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed