फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इलेक्शन कमीशन ने पहली बार किया ये काम, कल वोट डालते समय आपको होगा इसका एहसास

Fri, 10 Feb 2017 06:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 10 Feb 2017 06:32 PM IST
विज्ञापन
7 new things you will see at polling booth when you will go to vote in up assembly election
up election - फोटो : लाल सिंह

कल(11 फरवरी) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान है। ऐसे में चुनाव आयोग ने पोलिंग बूथ पर होने वाली सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव आयोग भी इस बार के इलेक्शन में कालेधन को रोकने और भ्रष्ट नेताओं पर लगाम लगाने व मतदाताओं को सुव‌िधा पहुंचाने के लिए विधानसभा चुनाव में कई नई पहल कर रहा है। ये नए प्रयोग आपको कल पोलिंग बूथों पर भी नजर आएंगे। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए और देखिए क्या हैं वो नए प्रयोग... (सभी फोटोः लाल स‌िंह/नोएडा)

7 new things you will see at polling booth when you will go to vote in up assembly election
up election - फोटो : लाल सिंह

अब 30 इंच होगी पोलिंग बूथ की ऊंचाई
आमतौर पर वोटिंग के दौरान मतदाता किसे वोट दे रहा है ये ‌देख पाना आसान होता था क्योंकि पोलिंग बूथ की ऊंचाई कम होती थी। ऐसे में मतदान की गोपनीयता पर भी खतरा बना रहता था। इससे बचने के लिए आयोग ने इस बार पोलिंग ‌बूथ की ऊंचाई 30 इंच यानी ढाई फीट करने का फैसला किया है। पहले यह ऊंचाई 2 फीट होती थी।

7 new things you will see at polling booth when you will go to vote in up assembly election
up election - फोटो : लाल सिंह

'पेड न्यूज' पर लगाम 
चुनाव आयोग इस बार उन चैनलों या मीडिया पर भी नजर रखेगी जिन्हें चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार या पार्टी से संबंधित लोग चलाते हैं। इन चैनलों या मीडिया हाउस द्वारा किए जाने वाले प्रचार को उम्मीदवार के चुनावी खर्च की राशि में ही जोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
7 new things you will see at polling booth when you will go to vote in up assembly election
up election - फोटो : लाल सिंह

चुनाव में कालेधन के इस्तेमाल पर ऐसे लगेगी लगाम
इस बार 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में कालेधन के प्रयोग को रोकने के लिए चुनाव को कैशलेस बनाने के लिए भी चुनाव आयोग ने कदम उठाया है। इसके लिए चुनाव आयोग ने निर्देश जारी किया है कि कोई भी उम्मीदवार चुनाव प्रचार के दौरान 20 हजार रुपए से ज्यादा की नकद राशि नहीं खर्च करेगा। इससे ज्यादा रकम का भुगतान चेक या ऑनलआइन के जरिए ही किया जाए। इस घोषणा से पहले ही आयोग घोषित कर चुका है कि किसी भी उम्मीदवार या पार्टी को  20,000 से ज्यादा नकद चंदा नहीं लेने की हिदायत दी है।

विज्ञापन
7 new things you will see at polling booth when you will go to vote in up assembly election
up election - फोटो : लाल सिंह

ईवीएम में दिखेगा चुनाव चिन्ह के साथ प्रत्याशी का चेहरा
विधानसभा चुनाव में मतदाता अपने क्षेत्र के उम्मीदवार को लेकर किसी भ्रम में न पड़े इसलिए चुनाव आयोग ने ईवीएम मशीन में एक खास फीचर लाने का फैसला किया है। ईवीएम मशीन में इस बार पार्टी के चुनाव चिन्ह के साथ उम्मीदवार का फोटो भी लगा होगा। आम तौर पर कुछ प्रत्याशी सामने वाले को हराने के लिए उससे मिलते जुलते नाम के कई प्रत्याशी खड़े कर देते हैं जो महज 'वोटकटुआ' ही होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed