पलवल सदर थाना क्षेत्र के पुराने खंडहर पड़े सरकारी स्कूल में सोमवार को मिट्टी के नीचे एक महिला का हाथ दिखने से इलाके में सनसनी मच गई। लोग इलाके के पुराने खंडहरनुमा सरकारी स्कूल में जमीन के नीचे अज्ञात महिला का हाथ देख घबरा गए और इसकी सूचना गांव वालों को दी। गांव में आग की तरह फैली इस खबर के बाद स्कूल में ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रहा।
आगे पढ़ें कौन थी महिला और कैसे हुई पूरी वारदात-
2 of 5
स्कूल में दिखा महिला का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबर है कि बीती रात पलवल के अल्लीक गांव की रहने वाली 60 वर्षीय बिसन देवी की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को घर के पीछे सरकारी स्कूल में गड्ढा खोदकर मिट्टी में दबा दिया गया। सुबह जब गांव वालों ने स्कूल में मिट्टी के नीचे महिला का हाथ देखा तो दंग रह गए।
3 of 5
मृतक महिला (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुँचे और पुलिस को सूचित किया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस एफएसएल टीम को लेकर मौके पर पहुँची और मिट्टी में दबी महिला के शव को बाहर निकाल कर जांच शुरू किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
4 of 5
मृतक महिला का घर
- फोटो : अमर उजाला
प्राथमिक जांच में पता चला कि रात के वक्त सोते समय महिला की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उसके शव को जलाने की कोशिश की गई, लेकिन अधजली अवस्था में ही उसे मिट्टी में दबा कर छुपा दिया गया।
5 of 5
शिकायत दर्ज करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मृतक महिला के बेटे ने बताया कि रात के वक्त उसकी मां और पत्नी एक कमरे में सो रही थीं। सुबह चार बजे जब वह उठा तो उसकी मां कमरे में नहीं थीं। सुबह होने पर जब स्कूल की खबर मिली तो उन्होंने शव की पहचान कर पुलिस को सूचित किया।