इन 11 कड़वे सच को स्वीकार किए बिना खुश नहीं रह सकते आप
कौन नहीं चाहता कि वह खुश रहे लेकिन खुशी पाने के लिए जरूरी है कि हम खुद में घर कर चुकी उन सच्चाइयों को स्वीकार करें जिन्हें हम स्वीकार करने से कतराते हैं। आइए जानते हैं अपनी जिंदगी से जुड़े ऐसे 11 सच जिन्हें स्वीकार करना भले ही आसान नहीं है लेकिन उन्हें स्वीकार करने की ताकत हमें असीम शांति और खुशी दे सकती है।
इन 11 कड़वे सच को स्वीकार किए बिना खुश नहीं रह सकते आप
हम अक्सर दुःखी रहते हैं क्योंकि हमारे बॉस या मां-बाप या कुछ करीबी लोग हमेशा हमारी गलतियों या कमियों की ओर इशारा करते रहते हैं। लेकिन हमें यह स्वीकार करना होगा कि कुछ लोग ऐसे ही होते हैं और उनकी आलोचना को स्वीकार करने की क्षमता हमें खुद में विकसित करनी होगी।
इन 11 कड़वे सच को स्वीकार किए बिना खुश नहीं रह सकते आप
अक्सर हम दुःखी हो जाते हैं क्योंकि जिसे हम अपना करीबी मानते हैं या जिसे हम प्यार करते हैं वह हमारे हिसाब से नहीं चलता। हम उसकी जिंदगी में अनावश्यक हस्तक्षेप करते हैं और उसे नियंत्रित करने की कोशिश करते हैं जबकि हमारी शर्तों पर जीने से इंकार कर देता है। इसलिए हमें यह स्वीकार कर लेना चाहिए कि कोई हमारे कितना भी करीब क्यों न हो हम उसके जीवन को नियंत्रित नहीं कर सकते।
इन 11 कड़वे सच को स्वीकार किए बिना खुश नहीं रह सकते आप
जब हम कुछ नहीं कर पाते या असफल होते हैं तो अक्सर परिस्थितियों या दूसरों को इसके लिए दोषी बताना शुरु कर देते हैं। इस चक्कर में और भी दुःखी हो जाते हैं। जो चीजें हमारे नियंत्रण में नहीं हैं उन्हें दोष देने की बजाय जो कुछ हम कर सकते हैं उस पर ज्यादा उर्जा लगाएं तो हम खुश रह सकते है और जीवन में कुछ बेहतर कर सकते हैं।
इन 11 कड़वे सच को स्वीकार किए बिना खुश नहीं रह सकते आप
दुनिया में कुछ भी पूरी तरह सही या पूरी तरह गलत नहीं होता। हम उसे किस ढंग से देखते हैं यानि हमारा नजरिया ही सबकुछ निर्धारित करता। कई बार ऐसा होता है कि हमें कोई निर्णय बेहद बचकाना लगता है लेकिन दूसरे को वही फैसला सबसे सही लग सकता है। ऐसे में विवाद में पड़ने निराश होने की बजाय अगर हम दूसरे के नजरिए को भी समझने की कोशिश करें तो दूःखी होने से बच सकते हैं।