फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब उतरा नशा: देहरादून कोर्ट में सरेंडर करना चाहता है यूट्यूबर बॉबी कटारिया, सड़क पर बैठकर छलकाया था जाम

Tue, 23 Aug 2022 02:35 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Aug 2022 02:35 PM IST
विज्ञापन
YouTuber Bobby Kataria wanted to Surrender in dehradun court in Alcohol Case
यूट्यूबर बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में ट्रैफिक रुकवाकर बीच सड़क पर शराब पीने के मामले में फंसा यूट्यूबर बॉबी कटारिया अब कोर्ट में सरेंडर करना चाहता है। कटारिया के वकील ने एसीजेएम द्वितीय कोर्ट में सरेंडर अर्जी लगाई है। एसएचओ कैंट राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि दो दिन पहले टीम बॉबी की गिरफ्तारी के लिए गुरुग्राम गई थी, लेकिन वह अपने घर पर नहीं मिला। अब वह कोर्ट में सरेंडर करना चाह रहा है।



अब कसेगा शिकंजा: बॉबी कटारिया की गिरफ्तारी के लिए गुरुग्राम रवाना हुई पुलिस, नहीं मिला तो कुर्की की तैयारी

बता दें कि कटारिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहता है। वह बॉडी बिल्डर है और एक प्रोटीन उत्पाद का ब्रांड एंबेसडर भी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी। इसमें एक शख्स बीच सड़क पर कुर्सी-मेज लगाकर शराब पीता नजर आ रहा था।

बैकग्राउंड में आपत्तिजनक गाना भी बज रहा था। डीजीपी अशोक कुमार ने इस मामले में एसएसपी दिलीप कुंवर को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए थे। जांच हुई तो पता चला कि यह वीडियो हरियाणा निवासी यूट्यूबर बॉबी कटारिया का है। वीडियो किमाड़ी-मसूरी मार्ग की बताई जा रही है। 

YouTuber Bobby Kataria wanted to Surrender in dehradun court in Alcohol Case
बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला

बॉबी कटारिया 23 जुलाई को देहरादून आया था। वह 25 जुलाई को किमाड़ी मार्ग पर घूमने गया था। जांच में पता चला कि उसने वहां पर न सिर्फ शराब पी बल्कि उतावलेपन में मोटरसाइकिल भी दौड़ाई। दोनों ओर ट्रैफिक भी रोका गया था। इन सब आरोपों में उसके खिलाफ 11 अगस्त को कैंट थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 

YouTuber Bobby Kataria wanted to Surrender in dehradun court in Alcohol Case
यूट्यूबर बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद उसे थाने में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया, लेकिन वह नहीं आया। तब कटारिया के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट हासिल कर कैंट पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
YouTuber Bobby Kataria wanted to Surrender in dehradun court in Alcohol Case
यूट्यूबर बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने संभावना जताई थी कि वह दुबई में है इसलिए पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी कराने की तैयारी की। लेकिन फिर भी वह सामने नहीं आया। तब एक टीम गुरुग्राम कटारिया की गिरफ्तारी के लिए रवाना हुई थी। लेकिन तब भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा।

विज्ञापन
YouTuber Bobby Kataria wanted to Surrender in dehradun court in Alcohol Case
बॉबी कटारिया - फोटो : फेसबुक@Bobby Kataria

उधर, हाल ही में समाचार एजेंसी एनआई से बात करते हुए कटारिया ने कहा था कि मुझे यह भी याद नहीं है कि यह कब रिकॉर्ड किया गया था। हो सकता है ये मेरे शूट का हिस्सा हो। मैंने शराब का सेवन नहीं किया था और ये वीडियो उत्तराखंड का नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed