फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब कसेगा शिकंजा: बॉबी कटारिया की गिरफ्तारी के लिए गुरुग्राम रवाना हुई पुलिस, नहीं मिला तो कुर्की की तैयारी

Mon, 22 Aug 2022 01:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Police Gone to gurugram to arrest YouTuber Bobby Kataria in Alcohol Case
बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला

देहरादून के किमाड़ी रोड पर टेबल लगाकर शराब पीने के आरोपी यूट्यूबर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गुरुग्राम रवाना हो गई है। टीम में एक दरोगा और दो कांस्टेबल शामिल हैं। गिरफ्तारी न होने पर पुलिस संपत्ति की कुर्की के लिए आवेदन करेगी।



जाम छलकाना पड़ा भारी: यूट्यूबर बॉबी कटारिया के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, अब जेल में होगी 'खातिरदारी'

बीते दिनों गुरुग्राम निवासी यूट्यबर बॉबी कटारिया का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह दून के किमाड़ी रोड पर टेबल लगाकर शराब पीते नजर आ रहा था। इस दौरान यातायात भी रोका गया था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कैंट थाने में बॉबी कटारिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस ने उसे नोटिस दिया था, लेकिन न तो वह आया और न ही अन्य माध्यम से बयान दर्ज कराए।

Uttarakhand Police Gone to gurugram to arrest YouTuber Bobby Kataria in Alcohol Case
यूट्यूबर बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला

ऐसे में पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी कराया और अब उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। कैंट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक दारोगा और दो कांस्टेबलों की टीम को गुरुगग्राम रवाना कर दिया गया है।

Uttarakhand Police Gone to gurugram to arrest YouTuber Bobby Kataria in Alcohol Case
यूट्यूबर बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला

एक-दो दबिश के बाद अगर वह नहीं मिला तो संपत्ति की कुर्की के लिए आवेदन किया जाएगा। इससे पहले पुलिस उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करवाने की भी तैयारी कर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Police Gone to gurugram to arrest YouTuber Bobby Kataria in Alcohol Case
यूट्यूबर बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि  बॉबी कटारिया 23 जुलाई को देहरादून आया था। पुलिस जांच में पता चला कि उसने वहां पर न सिर्फ शराब पी बल्कि उतावलेपन में मोटरसाइकिल भी दौड़ाई। दोनों ओर ट्रैफिक भी रोका गया था। 

विज्ञापन
Uttarakhand Police Gone to gurugram to arrest YouTuber Bobby Kataria in Alcohol Case
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

जिसके चलते पुलिस ने बॉबी कटारिया पर पुलिस ने आईपीसी 342, आईपीसी 336, आईपीसी 290, आईपीसी 510, व  67 आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया हुआ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed