Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP deploys 19 district In charges from other states to strengthen uttarakhand assembly election preparations

उत्तराखंड: विस चुनाव माहौल बनाने को भाजपा ने उतारे 19 जिला प्रवासी प्रभारी, दूसरे राज्यों के नेता पहुंचे

Sun, 29 Nov 2026 01:07 AM IST
Renu Saklani आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sun, 29 Nov 2026 01:07 AM IST
सार

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने संगठन को सक्रिय करने और जमीनी स्तर पर तैयारियों की निगरानी का नया अभियान शुरू किया है। इसके तहत दूसरे राज्यों के अनुभवी नेताओं को उत्तराखंड के संगठनात्मक जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नेताओं को विधानसभा क्षेत्रों में संगठन की स्थिति का आकलन करने, कमजोर कड़ियों को पहचानने और बूथ स्तर पर चल रहे कामकाज की समीक्षा करने का जिम्मा दिया गया है।

विज्ञापन
BJP deploys 19 district In charges from other states to strengthen uttarakhand assembly election preparations
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भाजपा ने प्रदेश की सभी विधानसभाओं में अपने पक्ष में माहौल और मजबूत बनाने, पार्टी की गतिविधियों की निगरानी, कमियां दूर करने के लिए 19 प्रवासी प्रभारी तैनात कर दिए हैं। ये सभी ऐसे नेता हैं, जो दिल्ली, हरियाणा, जम्मू कश्मीर के संगठन पदाधिकारी, विधायक, पूर्व मंत्री हैं।

विज्ञापन

भाजपा के राज्य में 19 संगठनात्मक जिले हैं। हर जिले में कई विधानसभा आती हैं। वैसे तो संगठन अलग-अलग स्तर पर रणनीति बनाई गई है लेकिन दूसरे राज्यों से लाए गए ये प्रवासी प्रभारी सीधे संगठन को अपनी रिपोर्ट देंगे। ये अपने संगठनात्मक जिले के अंतर्गत हर विधानसभा में प्रवास करेंगे। उस विधानसभा क्षेत्र में जो भी कमियां हैं, उन्हें चिह्नित करके दूर करेंगे। उस विधानसभा का मिजाज परखेंगे। माहौल बनाएंगे।

विज्ञापन

प्रवासी प्रभारियों की ये भी जिम्मेदारी है कि वे उस विधानसभा में चल रही संगठन की सभी गतिविधियों की निगरानी करेंगे। कहीं कोई कमी पेशी होगी, उसे दूर कराएंगे। बूथ स्तर पर होने वाली सभी तैयारियों को गति देंगे। अनुकूलता पर उनका विशेष फोकस रहेगा। माना जा रहा है कि इन प्रभारियों के आने से चुनाव की तैयारियों को एक नई दिशा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये नेता बनकर आए जिला प्रवासी प्रभारी

आदेश गुप्ता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा दिल्ली
श्याम शर्मा विधायक दिल्ली
कमांडो सुरेंद्र सिंह विधायक दिल्ली
विनोद बछेती प्रदेश उपाध्यक्ष दिल्ली
सत्यनारायण गौतम राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिल्ली
शैलेंद्र मोंटी विधायक दिल्ली
रविंद्र नेगी विधायक दिल्ली
गौरव खारी प्रदेश मंत्री दिल्ली
मनीष यादव पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो हरियाणा
सुरेंद्र पुनिया प्रदेश महामंत्री हरियाणा
विनोद बयाना विधायक हरियाणा
मुकेश गौड़ प्रदेश मंत्री हरियाणा
लक्ष्मण यादव विधायक हरियाणा
पायल वैद्य, प्रदेश महामंत्री हिमाचल प्रदेश
गोपाल महाजन प्रदेश महामंत्री जम्मू कश्मीर
डॉ. देवेंद्र कुमार पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जम्मू कश्मीर
रेखा महाजन प्रदेश सचिव जम्मू कश्मीर

 

ये भी पढ़ें...कोटद्वार हादसा: दर्दनाक तस्वीरें, सात महिलाओं की मौत, किसी ने मां तो किसी ने पत्नी को खोया, परिवारों में मातम

प्रदेश के 19 संगठनात्मक जिलों में प्रवासी प्रभारी बनाए गए हैं। मकसद ये है कि उस विधानसभा का मिजाज समझकर उस हिसाब से काम करेंगे। विधानसभा में अनुकूल माहौल बनाएंगे। संगठन गतिविधियों को सुनिश्चित करेंगे। -कुंदन सिंह परिहार, प्रदेश महामंत्री, भाजपा

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed