फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नदी ने लील लिया कलेजे का टुकड़ा: शव देख सदमे में आई मां, बोली- ‘गोलू बेटा बाहर क्यों सोया, उठ और घर में आ जा’

Tue, 23 Aug 2022 09:42 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Aug 2022 09:42 AM IST
विज्ञापन
Haldwani News: mother crying badly to see Son dead body after drown into Gaula river
बेटे के शव को देख बेसुध हुई मां - फोटो : अमर उजाला

बेटे का शव देख मां को यकीन ही नहीं हुआ कि उसकी आंख का तारा अब इस दुनिया में नहीं रहा। वह बेटे को सोया हुआ ही मानती रही। कभी शव से लिपटकर तो कभी सिर गोद में रखकर उससे उठकर घर में चलने की बात कहती रही सुधीर की मां शीला देवी।



टूटा दुखों का पहाड़: पहले पति नहर में डूबे, अब जिगर के टुकड़े को लील गई गोला नदी, शव देख बेसुध हुई मां

‘गोलू बेटा उठ और घर में आ जा...’ ये शब्द थे सुधीर की मां शीला देवी के। बेटे का शव घर पहुंचा तो शीला देवी को ऐसा सदमा लगा कि आंखों के आंसू भी बह न सके। अंदर ही अंदर बेटे के जाने का गम आखिर कैसे बर्दाश्त करती। दरवाजे पर सुधीर की अर्थी तैयार हो रही थी और आंगन में बेटे का शव रखा था जिसे मां एकटक निहार रही थी।

उम्मीद थी बेटे के उठकर मां से गले लग जाने की और यह कहने की मां मैं आ गया। सुधीर के पिता राजू गौड़, बड़ा भाई चंदन, छोटा भाई अंकित बार-बार शीला देवी को समझाने की कोशिश कर रहे थे कि सुधीर अब उन्हें छोड़कर जा चुका है लेकिन एक मां का दिल कैसे यकीन करता कि उसके जिगर का टुकड़ा कैसे छोड़कर जा सकता है। बेटे के शव को गोद में लेकर शीला देवी यही कहती रहीं कि बेटा तू अकेला चला गया, मुझे लेकर क्यों नहीं गया। 

Haldwani News: mother crying badly to see Son dead body after drown into Gaula river
बेटे के शव को देख बेसुध हुई मां - फोटो : अमर उजाला

उधर, अर्थी बनाते समय पिता राजू के गिरते आंसू बेटे को अंतिम विदाई दे रहे थे। दोनों भाइयों को रो-रोककर बुरा हाल था। किशोर के शव को जब अर्थी पर रखा गया तो शीला देवी ने पति और दोनों बेटों के हाथ रोक लिए और बेटे को उससे दूर ले जाने पर नाराजगी भी जताई। परिजनों ने रोका और समझाने की कोशिश की लेकिन एक मां को कहां यकीन था कि उसका बेटा अब इस दुनिया को अलविदा कह चुका है।

Haldwani News: mother crying badly to see Son dead body after drown into Gaula river
बेटे के शव को देख बेसुध हुई मां - फोटो : अमर उजाला

दोस्त के साथ गौला नदी में डूबे सुधीर का शव 23 घंटे के सर्च अभियान के बाद गौला बैराज में सोमवार को मिला था। गेट खुलने पर शव दिखाई दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के वैलेजली लॉज निवासी राजू गौड़ का बेटा सुधीर उर्फ गोलू और उसका दोस्त युवराज रविवार की सुबह गौला नदी में नहाने गए थे। दोपहर 12 बजे परिजनों के पास सूचना पहुंची कि सुधीर और युवराज नदी में डूब गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haldwani News: mother crying badly to see Son dead body after drown into Gaula river
गंगा में डूबे सुधीर का शव यहीं मिला - फोटो : अमर उजाला

12 बजे से शुरू हुए बचाव अभियान के दौरान घटनास्थल से गौला बैराज की ओर करीब आठ सौ मीटर दूर युवराज का शव मिला था जबकि सुधीर की तलाश जारी थी। शाम को अंधेरा होने पर अभियान रोक दिया गया था। सोमवार को सुधीर का शव गौला बैराज में फंसा मिला। काठगोदाम पुलिस के मुताबिक, सोमवार की सुबह अंधेरा छंटने के बाद से ही बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन
Haldwani News: mother crying badly to see Son dead body after drown into Gaula river
गौला बैराज - फोटो : अमर उजाला

जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को गौला नदी और कुछ कर्मियों को बैराज में उतारा गया। गौला बैराज का चैनल गेट खोलकर पानी नदी में छोड़ा गया। कुछ देर बाद जब पानी कम हुआ तो सुधीर का शव चैनल गेट के पास फंसा दिखाई दिया। पुलिस ने शव बाहर निकालकर बेस अस्पताल भेजा। उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शाम को चित्रशिला घाट पर दाहसंस्कार किया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed