फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bobby Kataria: दिल्ली से अपने साथ 11 वकीलों को लेकर पहुंचा यूट्यूबर, सीजेएम कोर्ट में किया सरेंडर, मिली जमानत

Fri, 07 Oct 2022 01:17 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 07 Oct 2022 01:17 PM IST
विज्ञापन
YouTuber Bobby Kataria surrendered in CJM Court Uttarakhand police Dehradun Updates in hindi
बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

देहरादून में सड़क पर ट्रैफिक रोक कुर्सी पर बैठकर शराब पीने और पुलिस को धमकाने के मामले में यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने आखिरकार शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया। हालांकि उसे जमानत मिल गई, जिसका कैंट पुलिस ने विरोध किया। एसीजेएम द्वितीय संजय कुमार की कोर्ट ने यूट्यूबर बॉबी कटारिया को जमानत दी। 

 

यूट्यूबर बॉबी कटारिया पर 11 अगस्त को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था आज शुक्रवार को कटारिया दिल्ली से 11 वकीलों को लेकर कोर्ट पहुंचा था। कोर्ट ने 25 हजार रुपये के जमानती बॉन्ड पर  कटारिया को जमानत दी। इससे पहले गुरुवार को यूट्यूबर बॉबी कटारिया की देहरादून कोर्ट में पेशी होनी थी, लेकिन कटारिया दून पुलिस को चकमा दे गया। देहरादून कोर्ट से दूसरी बार बी वारंट निकलने के बावजूद बॉबी कटारिया तय तारीख पर कोर्ट में पेश नहीं हुआ था।

दून पुलिस दिल्ली पुलिस द्वारा बॉबी कटारिया को देहरादून कोर्ट लाने का इंतजार करती रही, लेकिन बॉबी कटारिया पहले ही दिल्ली कोर्ट से जमानत लेकर फरार हो गया था। इसके बाद देहरादून पुलिस बॉबी के खिलाफ धारा 83 की तहत कुर्की की कार्यवाही सुनिश्चित करने की तैयारी में जुट गई। जबकिं कुर्की प्रक्रिया के अंतर्गत धारा 82 के तहत पुलिस पहले ही बॉबी कटारिया के गुरुग्राम आवास में कुर्की नोटिस चस्पा कर चुकी है।

कटारिया के खिलाफ  कोर्ट से गैर जमानती वारंट हासिल कर कैंट पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। इससे पहले भी यूट्यूबर बॉबी कटारिया की सरेंडर अर्जी के बाद पुलिस ने कोर्ट के बाहर पहरा बैठा दिया था। चारों ओर एसओजी और पुलिसकर्मी घूमते रहे। लेकिन, शाम तक भी बॉबी कटारिया सरेंडर के लिए कोर्ट में नहीं पहुंचा। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में हरियाणा के विभिन्न शहरों में दबिश देती रही।

YouTuber Bobby Kataria surrendered in CJM Court Uttarakhand police Dehradun Updates in hindi
यूट्यूबर बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
कटारिया पुलिस के डर से अंडरग्राउंड हो गया है। बता दें कि 10 अगस्त को बॉबी कटारिया का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह ट्रैफिक रुकवाकर सड़क पर शराब पीता हुआ दिख रहा था।
YouTuber Bobby Kataria surrendered in CJM Court Uttarakhand police Dehradun Updates in hindi
यूट्यूबर बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

डीजीपी के आदेश पर प्राथमिक पड़ताल के बाद उसके खिलाफ 11 अगस्त को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
YouTuber Bobby Kataria surrendered in CJM Court Uttarakhand police Dehradun Updates in hindi
यूट्यूबर बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला

पता चला था कि उसकी यह वीडियो 25 जुलाई का है। उसने यह वीडियो मसूरी-किमाड़ी मार्ग पर बनाया था।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Avalanche: उत्तरकाशी हिमस्खलन से ताजा हो उठीं बछेंद्री पाल की यादें, बोलीं- मेरे आंसू नहीं थम रहे

विज्ञापन
YouTuber Bobby Kataria surrendered in CJM Court Uttarakhand police Dehradun Updates in hindi
यूट्यूबर बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला

सुर्खियों में रहने के लिए बनाया गया यह वीडियो उसके लिए मुसीबत बन गया। पुलिस ने उसे बुलाने के लिए नोटिस जारी किए। मगर, बार-बार सूचना देने पर भी वह पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed