फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मसूरी में शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह की शूटिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा, एक युवक की मौत

Fri, 25 Jan 2019 09:56 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 25 Jan 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
Youth died during Shahid kapoor kabir singh shooting in mussoorie
मसूरी

गुरुवार को अभिनेता शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म कबीर सिंह की शूटिंग मसूरी में हुई। लेकिन इस दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। सूत्रों के अनुसार होटल परिसर में शूटिंग स्थल पर जनरेटर की मरम्मत करते हुए जनरेटर ऑपरेटर जनरेटर की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

Youth died during Shahid kapoor kabir singh shooting in mussoorie
मैक्स अस्पताल

आनन फानन में ऑपरेटर को 108 की मदद से सेंट मैरी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मैक्स हॉस्पिटल रेफर किया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक का नाम 30 वर्षीय रामकुमार उर्फ रामू पुत्र मानसिंह निवासी ग्राम किनौनी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश बताया जा रहा है। 

Youth died during Shahid kapoor kabir singh shooting in mussoorie
मसूरी

बताया जा रहा है कि ऑपरेटर के गले में पड़ा मफलर जनरेटर की पुली में फंस गया था। हादसे के बाद कुछ देर तक शूटिंग रोक दी गई थी। युवक को अस्पताल ले जाने के बाद फिर से शूटिंग शुरू कर दी गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Youth died during Shahid kapoor kabir singh shooting in mussoorie
मसूरी

गुरुवार को किताबघर स्थित सवाय होटल में फिल्म का पहला सीन फिल्माया गया। जिसमें अभिनेत्री क्यारा आडवाणी होटल के लॉन में बर्फबारी का आनंद ले रही होती हैं। कुछ देर बाद उन्हें ठंड का एहसास होने लगा और वह ठिठुरने लगती हैं। उधर शाहिद कपूर वहां पहुंचते हैं और अभिनेत्री को ठंड में ठिठुरता देख अपना जैकेट उन्हें को उड़ा देते है। 

विज्ञापन
Youth died during Shahid kapoor kabir singh shooting in mussoorie
snowfall

उसके बाद में होटल के लॉन से दिखाई देने वाले हिमालय की चोटियों को भी दिखाया गया। शूटिंग के दौरान होटल परिसर के सेंटर लॉन और डेक एरिया में भी फिल्म के कुछ सीन फिल्माए गए। शाहिद कपूर के मसूरी पहुंचने की सूचना गोपनीय रखी गई। सूचना के अनुसार वे यहां तीन दिन तक रुकेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed