{"_id":"67282d0d1699e5ca5f0901b9","slug":"yamunotri-dham-number-of-devotees-increased-in-a-decade-but-facilities-did-not-uttarakhand-news-in-hindi-2024-11-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yamunotri Dham: पिछले एक दशक में यमुनोत्री में श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ी, लेकिन व्यवस्थाएं नहीं सुधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamunotri Dham: पिछले एक दशक में यमुनोत्री में श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ी, लेकिन व्यवस्थाएं नहीं सुधरी
दिनेश रावत, संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 04 Nov 2024 07:47 AM IST
सार
चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ यमुनोत्री धाम के कपाट विशेष पूजा अर्चना के बाद रविवार को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। अब छह महीने शीतकाल में मां यमुना के दर्शन व पूजा अर्चना शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली गांव में किए जाएंगे। इस बार यमुनोत्री धाम की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखा।
विज्ञापन
1 of 5
यमुनोत्री धाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पिछले एक दशक में यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की आमद कई गुना बढ़ी है, लेकिन इस अनुपात में यात्रा व्यवस्थाएं नहीं बढ़ पाई। हालांकि धाम के नाम पर विकास योजनाएं भी स्वीकृत हुई हैं, लेकिन कोई योजना अब तक धरातल पर नहीं उतर पाई है। आलम यह है कि डेढ़ दशक पहले स्वीकृत रोपवे परियोजना भी धरातल पर नहीं उतर पाई है।
यमुनोत्री धाम में इस बार 7.14 लाख श्रद्धालु पहुंचे, जबकि पिछले साल यहां 7.35 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे। हालांकि पिछले साल यात्रा काल 208 दिन की थी, जबकि इस साल यह मात्र 177 दिन की थी। पिछले एक दशक में यमुनोत्री धाम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कई गुना वृद्धि हुई हैं।
वर्ष 2011 में जहां यमुनोत्री धाम में 467502 श्रद्धालु पहुंचे थे। वहीं, वर्ष 2014 में 38221 और वर्ष 2016 में 160524 श्रद्धालु पहुंचे थे। जबकि गत वर्ष 2023 में यमुनोत्री धाम में 735245 और इस साल रविवार तक कुल 714755 श्रद्धालु ही पहुंचे।
2 of 5
यमुनोत्री धाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनोत्री धाम में पिछले एक दशक में श्रद्धालुओं की आमद में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन धाम में सरकारी सिस्टम की उपेक्षा के चलते जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग आज भी बदहाल है। जबकि यहां सरकारी सिस्टम ने व्यवस्था सुधारने के नाम पर करोड़ों का बजट खर्च कर दिया है। बावजूद इसके यमुनोत्री धाम में व्यवस्थाएं नहीं सुधर पाई है।
3 of 5
यमुनोत्री
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गत जुलाई में आई आपदा से धाम में काफी नुकसान हुआ। सुरक्षात्मक कार्य के नाम पर लाखों की लागत से वायरक्रेट लगाए गए, जिनकी गुणवत्ता का आलम यह है कि कुछ दिनों में वायरक़्रेट कटाव की जद में आ गए थे। इधर, पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, पूर्व पंच पंडा समिति के अध्यक्ष मनमोहन उनियाल, मंदिर समिति के पूर्व उपाध्यक्ष रहे सुभाष चन्द्र उनियाल ने कहा कि धाम में जगह पर्याप्त है, जरूरत है कि विकास कार्यों को गति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
यमुनोत्री धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गत माह धाम में आई आपदा के बाद हुए आधे-अधूरे सुरक्षा इंतजाम कार्य अगले मानसून सीजन में खतरनाक साबित हो सकते हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से यमुनोत्री धाम का मास्टर प्लान तैयार कर मास्टर प्लान अनुरूप विकास किया जाएं।
दोनों धामों के विकास के लिए पहले ब्लू प्रिंट तैयार कर कार्ययोजना तैयार की गई, जब विस्तृत कार्य योजना तैयार करने को लेकर करीब 500 करोड़ की शासन से मांग की गई है। शासन भी धामों के विकास के लिए गंभीर है। -डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, डीएम उत्तरकाशी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।