{"_id":"6a9882083484427a2e0dcfe9","slug":"rishikesh-news-minor-girl-group-misdeeds-after-being-made-to-consume-alcohol-three-accused-arrested-2026-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: नाबालिग को शराब पिलाकर नशे की हालत में किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: नाबालिग को शराब पिलाकर नशे की हालत में किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
Thu, 03 Sep 2026 01:41 AM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:41 AM IST
सार
आरोप है कि कुछ युवकों ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर शराब पिलाई। इसके बाद नाबालिग के अत्यधिक नशे की स्थिति का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋषिकेश के आईडीपीएल क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर शराब पिलाने और नशे की हालत का फायदा उठाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि नाबालिग अपनी परिचित युवती के साथ आईडीपीएल क्षेत्र में गई थी। आरोप है कि वहां कुछ युवकों ने उन्हें बहला-फुसलाकर शराब पिलाई। इसके बाद नाबालिग के अत्यधिक नशे की स्थिति का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
ऋषिकेश: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, मुख्य आरोपी समेत होटल मैनेजर और संचालक गिरफ्तार
विज्ञापन
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी शिवम उर्फ शुभम (19), गोविन्द (21) और दीपक उर्फ डीपी (20) को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी रुड़की क्षेत्र के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने नाबालिग को शराब पिलाने की बात स्वीकारी है।