{"_id":"672708d0ef138ff7d0006a73","slug":"chardham-yatra-2024-kedarnath-dham-door-closed-today-huge-crowd-of-pilgrims-photos-2024-11-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ के कपाट बंद: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा धाम...सेना के बैंड की धुनों पर झूमे श्रद्धालु, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ के कपाट बंद: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा धाम...सेना के बैंड की धुनों पर झूमे श्रद्धालु, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, केदारनाथ
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:06 AM IST
सार
Kedarnath Temple Door Closed: सुबह धाम में पहले भगवान आशुतोष के ज्योतिर्लिंग को समाधिरूप दिया गया। इसके बाद सुबह 8:30 बजे विधि-विधान से कपाट बंद किए गए।
विज्ञापन
1 of 5
केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पंच केदार में प्रमुख भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक केदारनाथ धाम के कपाट आज भाई दूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। मंदिर के कपाट सुबह 8.30 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।
धाम में 18644 श्रद्धालु इस पावन पल के साक्षी बने। कपाट बंद होने पर सेना की बैंड धुनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। हर किसी की जुबां से हर हर महादेव के जयकारे सुनाई दिए।
तड़के 4 बजे से कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। तड़के से ही धाम में बाबा के भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। भगवान आशुतोष के ज्योतिर्लिंग को समाधिरूप दिया गया। इसके उपरांत विधि-विधान से कपाट बंद किए गए।
3 of 5
केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद
- फोटो : अमर उजाला
कपाट बंद होने के बाद सेना की बैंड धुनों के साथ बाबा केदार की चल उत्सव विग्रह डोली ने अपने धाम से शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ के लिए प्रस्थान कर दिया है। बाबा केदार की डोली पहले रात्रि प्रवास पर रामपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को डोली रामपुर से रात्रि प्रवास के लिए गुप्तकाशी और मंगलवार को गुप्तकाशी से पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेगी। जहां पर सभी धार्मिक मान्यताओं के निर्वहन के साथ बाबा केदार की पंचमुखी चल उत्सव विग्रह डोली को छह माह की पूजा के लिए मंदिर में विराजमान किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इस यात्राकाल में 1652076 श्रद्धालु धाम पहुंचे। जबकि 2023 में 19 लाख, 2022 में 15 लाख 63 हजार और 2019 में 10 लाख तीर्थयात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।