फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 Kedarnath Dham Doors Closed Today for Winter in Rudraprayag Uttarakhand News in Hindi

Chardham Yatra: शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Sun, 03 Nov 2024 08:38 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Nov 2024 08:38 AM IST
सार

Kedarnath Temple Door Closed : पंच केदार में प्रमुख भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 8.30 बजे विधि-विधान के साथ बंद किए किए।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Kedarnath Dham Doors Closed Today for Winter in Rudraprayag Uttarakhand News in Hindi
केदारनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारनाथ धाम के कपाट आज भाई दूज के पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। तड़के 4 बजे से कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी।  भगवान आशुतोष के ज्योतिर्लिंग को समाधिरूप दिया गया। इसके उपरांत विधि-विधान से मंदिर के कपाट सुबह 8.30 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। 

विज्ञापन

चल उत्सव विग्रह डोली शीतकालीन गद्दीस्थल के लिए रवाना

कपाट बंद होने के बाद सेना की बैंड धुनों के साथ बाबा केदार की चल उत्सव विग्रह डोली ने अपने धाम से शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ के लिए प्रस्थान कर दिया है। बाबा केदार की डोली पहले रात्रि प्रवास पर रामपुर पहुंचेगी। 

विज्ञापन


सोमवार को डोली रामपुर से रात्रि प्रवास के लिए गुप्तकाशी और मंगलवार को गुप्तकाशी से पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेगी। जहां पर सभी धार्मिक मान्यताओं के निर्वहन के साथ बाबा केदार की पंचमुखी चल उत्सव विग्रह डोली को छह माह की पूजा के लिए मंदिर में विराजमान किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Chardham Yatra 2024: शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, जय गंगे...हर-हर गंगे के जयकारों से गूंजा धाम

Chardham Yatra 2024 Kedarnath Dham Doors Closed Today for Winter in Rudraprayag Uttarakhand News in Hindi

शनिवार को हुए थे गंगोत्री धाम के कपाट बंद

चारधामों में प्रमुख गंगोत्री धाम के कपाट शनिवार को अन्नकूट पर्व पर दोपहर 12:14 बजे अभिजीत मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बंद कर दिए गए थे। इस अवसर पर देश-विदेश से सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां गंगा की उत्सव डोली के निर्वाण दर्शन किए। 

सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा सरकार की प्राथमिकता : धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। सरकार केदारनाथ धाम को दिव्य एवं भव्य बनाने के लिए समर्पित है। श्रद्धालुओं की सुविधाजनक यात्रा और क्षेत्र की आर्थिकी को बढ़ावा देने के लिए हम निरंतर कार्य करते रहेंगे। राज्य में जिस तेजी के साथ श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है, उसे देखते हुए हमने यात्रा व्यवस्थाओं को और विस्तार देने के लिए काम शुरू कर दिया है। इस बार केदारघाटी आपदा के चलते व्यवस्थाएं प्रभावित हुईं, लेकिन सरकार ने इस कठिन चुनौती का भी दृढ़तापूर्वक सामना कर केदार यात्रा को बहाल किया।

तीर्थ पुरोहितों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित समाज और स्थानीय व्यापारियों ने सफल व सुगम यात्रा संचालन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशानिर्देश व विशेष प्रयासों से इस वर्ष यात्रा बेहद सफलतापूर्वक संचालित हुई है। चारधाम यात्रा को भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए धामी सरकार के प्रयास बेहद सराहनीय हैं। मानसून सीजन में भारी अतिवृष्टि के चलते केदारनाथ धाम के पैदल एवं सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिसके चलते यात्रा प्रभावित रही। सीएम ने स्वयं यात्रा मार्ग का जायजा लेकर विशेष टीम की तैनाती कर रिकॉर्ड समय में यात्रा को दोबारा शुरू कराया। तीर्थ पुरोहित विनोद शुक्ला ने सफल यात्रा संचालन पर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन आभार जताया। यात्रा के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री ने व्यापारियों को निशुल्क हेली सेवाओं से केदारनाथ धाम पहुंचाया और आपदा से प्रभावित परिवारों को 10 करोड़ से अधिक का मुआवजा वितरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed