फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yamunotri Dham: शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट, मां यमुना ने किया मायके प्रस्थान, देखें तस्वीरें

Thu, 27 Oct 2022 12:14 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी) Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 27 Oct 2022 12:14 PM IST
विज्ञापन
Yamunotri Dham doors closed today 2022 Chardham Yatra Uttarakhand news in hindi
यमुनोत्री धाम के कपाट बंद - फोटो : अमर उजाला

आज भैैयादूज पर शीतकाल के लिए भगवान केदारनाथ धाम के कपाट सुबह 8:30 बजे बंद हो गए हैं। 29 अक्तूबर को डोली अपने शीतकालीन पूजा गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान होगी। उधर, दोपहर 12:09 मिनट पर शीतकाल के लिए यमुनोत्री धाम में मां यमुना मंदिर के कपाट बंद किए गए। माता की डोली अपने मायके खरसाली के लिए प्रस्थान किया।



गुरुवार सुबह मां यमुना के भाई शनिदेव सोमेश्वर देवता की डोली खरशालीगांव से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुए। यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल व पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि भैयादूज पर दोपहर 12:09 पर विधिविधान के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट बंद किए गए।
 

इससे पहले सुबह 8:30 बजे मां यमुना के मायके खरशाली गांव से उनके भाई शनिदेव सोमेश्वर देवता की डोली बहन को लेने यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। यमुनोत्री धाम में इस बार रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालुओं ने धाम में पहुंच कर मां यमुना के दर्शन किए करीब पांच लाख श्रद्धालु पहुंचे।।

Yamunotri Dham doors closed today 2022 Chardham Yatra Uttarakhand news in hindi
यमुनोत्री धाम - फोटो : अमर उजाला

वहीं बुधवार को अन्नकूट के पावन पर्व पर दोपहर 12.01 बजे विधि-विधान के साथ करीब दो हजार श्रद्धालुओं की मौजूदगी में गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर किए गए थे। मां गंगा की भोगमूर्ति सेना के बैंड और पारंपरिक ढोल-दमाऊं की अगुवाई में मुखबा के लिए रवाना हुई।

Yamunotri Dham doors closed today 2022 Chardham Yatra Uttarakhand news in hindi
यमुनोत्री धाम - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को मां गंगा की डोली यात्रा मार्कंडेय पुरी स्थित चंडी देवी के मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। बृहस्पतिवार को गंगा की भोगमूर्ति मुखबा स्थित गंगा मंदिर में विराजमान होगी। शीतकाल में श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन व पूजा-अर्चना मुखबा में ही कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yamunotri Dham doors closed today 2022 Chardham Yatra Uttarakhand news in hindi
यमुनोत्री धाम - फोटो : अमर उजाला

कपाट बंदी से पूर्व विशेष पूजा अर्चना के साथ गंगा सहस्त्रनाम पाठ किया गया। मंदिर समिति के पदाधिकारी व तीर्थ पुरोहित हरीश सेमवाल, सुरेश सेमवाल, महेश सेमवाल, मुकेश सेमवाल, संजीव सेमवाल, पवन सेमवाल आदि ने गंगा की भोग मूर्ति का शृंगार किया। तय मुहूर्त में दोपहर 12.01 बजे मंदिर के भीतर अखंड ज्योति के साथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham: कपाट बंद होने से पहले भक्तों को मिला ये खास मौका, एक दिन पहले ही किया गया था तैयार, तस्वीरें

विज्ञापन
Yamunotri Dham doors closed today 2022 Chardham Yatra Uttarakhand news in hindi
यमुनोत्री धाम - फोटो : अमर उजाला

सेना के बैंड व पारंपरिक वाद्य यंत्रों की अगुवाई में गंगा की भोग मूर्ति को डोली यात्रा के साथ गंगोत्री से मुखीमठ (मुखबा) के लिए रवाना किया गया। इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में तीर्थयात्री गंगोत्री धाम पहुंचे। इस बार धाम में 624451 तीर्थ यात्री पहुंचे जबकि यमुनोत्री धाम में 485635 तीर्थ यात्रों दर्शनों के लिए पहुंचे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed