फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nainital: सैलानियों की भीड़ से पर्यटक स्थलों की निखरी रंगत, होटल और पार्किंग फुल, लगता रहा जाम, तस्वीरें

Wed, 26 Oct 2022 08:15 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 26 Oct 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News Today: Huge Crowd of tourist crowd and traffic jam in Nainital Photos
नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

दीपावली का त्योहार नैनीताल और इसके आसपास के पर्यटन कारोबारियों के लिए अच्छे दिन लेकर आया है। दिवाली के बाद से ही नैनीताल के अधिकतर पर्यटक स्थल सैलानियों से पटे हुए हैं। शहर के होटल और पार्किंग स्थल पैक हैं। सैलानियों की आवाजाही बढ़ी तो सड़कों में वाहनों का दबाव भी बढ़ गया।



Kedarnath: स्वर्णमंडित हुईं केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की दीवारें, 550 सोने की परतों से दिया भव्य रूप, तस्वीरें

दिवाली के बाद नैनीताल, भवाली, भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल, रामगढ़ व मुक्तेश्वर समेत आसपास के सभी पर्यटक स्थलों में खूब सैलानी उमड़ रहे हैं। नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट का कहना है कि दीपावली के बाद से सैलानी नैनीताल पहुंच रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि होटलों के पूरी तरह पैक होने जैसी स्थिति नहीं है। पर्यटन कारोबारी राजकुमार गुप्ता का मानना है कि अभी कुछ दिन सैलानियों की भीड़ और बनी रहेगी। बताया कि सैलानियों की भीड़ जुटने से होटल, रेस्टोरेंट, नौकायन, घुड़सवारी, गाइडिंग आदि से जुड़े कारोबारियों को काम मिल रहा है।

Uttarakhand News Today: Huge Crowd of tourist crowd and traffic jam in Nainital Photos
नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

शहर में सैलानियों की भीड़ बढ़ी तो अधिकतर पार्किंग स्थल पैक हो गए। दोपहर बाद नैनीताल पहुंचे सैलानियों को पार्किंग स्थलों में गाड़ी खड़ी करने की जगह नहीं मिली तो कई सैलानियों ने सड़कों के किनारे ही वाहन खड़े कर दिए।

Uttarakhand News Today: Huge Crowd of tourist crowd and traffic jam in Nainital Photos
नैनीताल में पार्किंग फुल - फोटो : अमर उजाला

इसके चलते अपर और लोअर माल रोड के अलावा हल्द्वानी रोड और भवाली रोड में दिन भर जाम की स्थिति बनती रही। इससे सैलानियों के साथ स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस कर्मियों को जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News Today: Huge Crowd of tourist crowd and traffic jam in Nainital Photos
नैनीताल में जाम - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को शहर की सड़कों में उस वक्त भी जाम की स्थिति बनी जब गुजरात से पहुंचा सैलानियों का दल दो सौ टैक्सियों में नैनीताल पहुंचा। जानकारी के मुताबिक सूरत के श्री नाकोडा सोश्यल ग्रुप और श्री जैन नवयुवक मंडल की ओर से आत्म कल्याण यात्रा आयोजित की गई है जिसमें करीब एक हजार यात्री शामिल हैं। बताया जाता है कि यह दल काठगोदाम तक ट्रेन से आया था। इसके बाद दल टैक्सियों से कुमाऊं भ्रमण पर निकला है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Today: Huge Crowd of tourist crowd and traffic jam in Nainital Photos
नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

दीपावली के बाद पर्यटन व्यवसाय बढ़ा और सड़कों में जाम लगा लेकिन यातायात व्यवस्था बनाने के लिए ड्यूटी में गिने चुने ही पुलिसकर्मी नजर आए। वहीं दूसरी ओर मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास दोपहर में एक मरीज को बीडी पांडे अस्पताल ले जा रही एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। मौके पर इकलौता पुलिस कर्मी था। कुछ देर बाद जाम खुला तो एंबुलेंस अस्पताल के लिए रवाना हुई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed