फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Eight member team formed to investigate the Uttarakhand Minister Rekha Arya caseSP Jaya Baluni Took responsib

उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या प्रकरण की जांच के लिए एसआईटी गठित, आठ सदस्यीय टीम करेगी जांच

Fri, 16 Oct 2026 07:57 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 16 Oct 2026 07:57 PM IST
सार

मंत्री रेखा आर्या ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था। उसके साथ ऑडियो भी जारी किया। इस ऑडियो में गिरधारी लाल साहू एक महिला से बात कर रहे थे। आरोप है कि इस महिला के साथ वह मंत्री को जान से मारने का षडयंत्र रच रहे थे। जिसके बाद मंत्री ने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
Eight member team formed to investigate the Uttarakhand  Minister Rekha Arya caseSP Jaya Baluni Took responsib
मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए आरोप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से उनके पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद मामले की जांच के लिए आज एसपी देहात जया बलूनी की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया है। जानकारी के अनुसार, अस्पताल में भर्ती मंत्री की तबीतय ठीक होने के बाद उनके बयान लिए जाएंगे।

विज्ञापन


उत्तराखंड: अब मंत्री रेखा आर्य के पति ने जारी किया वीडियो, अपने ऑडियो को बताया एआई जेनरेटेड; जानें पूरा मामला
विज्ञापन

 

ये है पूरा मामला

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार रात को अपने पति गिरधारी लाल साहू पर जालसाजी, जातिगत प्रताड़ना और जान से मारने का षडयंत्र रचने का आरोप लगाया था। कैबिनेट मंत्री की शिकायत पर कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। मंत्री का आरोप यह भी है कि उनका पति पहले से विवाहित है और वर्तमान में भी उनके विवाहेत्तर संबंध हैं। अब वह एक महिला के साथ मिलकर जान से मारना चाहता है। आरोप यह भी हैं कि मंत्री के पति ने कई दस्तावेज पर उनके फर्जी हस्ताक्षर कर उन्हें पदों से हटा दिया जबकि उन्होंने किसी भी पद से त्यागपत्र नहीं दिया है। मंत्री ने पुलिस को बताया था कि उनका विवाह 2004 में बरेली के रहने वाले गिरधारी लाल साहू से हुआ था। वह पहले से शादीशुदा थे इस बात को उन्होंने छुपाया। पहली शादी से उनके बच्चे भी हैं। जब उन्हें यह बात पता चली तब तक उनके भी बच्चे हो गए थे। ऐसे में लोक लिहाज के कारण वह चुप रहीं। आरोप है कि वह (रेखा आर्या)अनुसूचित जाति से आती हैं जबकि गिरधारी लाल साहू दूसरी जाति से हैं। पिछले कुछ समय से गिरधारी लाल साहू का व्यवहार बदलने लगा। कुछ समय बाद पता चला कि वर्तमान में साहू के दूसरी महिलाओं से संबंध हैं। इस पर जब उन्होंने आपत्ति जताई तो साहू ने मौखिक और लिखित दोनों रूप से उनसे माफी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड: रोते हुए बोलीं मंत्री आर्या, ऑडियो ने झकझोर दिया, अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस में दी तहरीर

बावजूद इसके साहू की हरकतों में कोई बदलाव नहीं आया। जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो साहू ने उनके साथ मारपीट की। गाली गलौज की और जातिसूचक शब्द कहे। आरोप है कि साहू कई बार उनके सरकारी आवास पर आया और आपत्तिजनक शब्द कहे। इसके बाद और भी बातों का खुलासा हुआ। पता चला कि साहू ने दस्तावेज पर जाली हस्ताक्षर कर कंपनी ने उन्हें निदेशक पद से हटा दिया। जबकि उन्होंने ऐसा कोई भी पत्र नहीं बनाया और न ही कभी त्यागपत्र दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed