फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath Dham: कपाट बंद होने से पहले भक्तों को मिला ये खास मौका, एक दिन पहले ही किया गया था तैयार, तस्वीरें

Thu, 27 Oct 2022 06:12 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 27 Oct 2022 06:12 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath Dham doors closed 2022 today for winter Kedarnath Yatra Records Uttarakhand News in hindi
केदारनाथ के कपाट बंद - फोटो : अमर उजाला
बाबा केदार के धाम केदारनाथ मंदिर के कपाट भैया दूज के अवसर पर मंत्रोच्चारण के बीच शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस दौरान मंदिर परिसर में भारी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे। बाबा केदार के कपाट बंद होने से पहले इस बार भक्तों को एक खास मौका मिला, जिसे देखकर भोलेनाथ भक्त खुशी से झूम उठे। 

29 अक्तूबर को डोली अपने शीतकालीन पूजा गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान होगी। भैयादूज के पावन पर्व पर गुरुवार को परंपरानुसार भगवान आशुतोष के ग्याहरवें ज्योतिर्लिंग श्रीकेदारनाथ धाम के कपाट सुबह 8.30 बजे विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस मौके पर सैकड़ों भक्तों ने बाबा के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। 

सुबह चार बजे से ही मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। मुख्य पुजारी टी गंगाधर लिंग ने आराध्य का श्रृंगार कर आरती उतारी। इस मौके पर स्वयंभू लिंग को समाधि रूप देकर पुष्प व भस्म से ढका गया। भगवान की भोग मूर्तियों को चल विग्रह उत्सव डोली में विराजमान कर भक्तों के दर्शनों के लिए कुछ देर मंदिर परिसर में रखा गया।

ये भी पढ़ें...Kedarnath: स्वर्णमंडित हुईं केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की दीवारें, 550 सोने की परतों से दिया भव्य रूप, तस्वीरें

जिसके बाद विधि-विधान व धार्मिक परंपराओं के तहत सुबह 08.30 बजे केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए शुभ लग्न पर बंद कर दिए गए।  अन्य धार्मिक औपचारिकताओं को पूरा करते हुए प्रशासन व बीकेटीसी के अधिकारियों की मौजूदगी में मंदिर के कपाट बंद कर चाभी एसडीएम ऊखीमठ को सौंप दी गई।
Kedarnath Dham doors closed 2022 today for winter Kedarnath Yatra Records Uttarakhand News in hindi
स्वर्णमंडित हुई केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की दीवारें - फोटो : अमर उजाला
सुबह तीन बजे से दर्शन शुरू हो गए थे। इस दौरान श्रद्धालु स्वर्ण मंडित गर्भगृह देखकर प्रफुल्लित हो गए। केदारनाथ धाम के गर्भगृह को स्वर्णमंडित कर दिया गया है। 550 सोने की परतों से गर्भगृह की दीवारें, जलेरी व छत को नया रूप दिया गया है।
Kedarnath Dham doors closed 2022 today for winter Kedarnath Yatra Records Uttarakhand News in hindi
स्वर्णमंडित हुई केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की दीवारें - फोटो : अमर उजाला
एएसआई के दो अधिकारियों की देखरेख में बुधवार को आखिरी चरण का कार्य पूरा कर दिया गया। महाराष्ट्र के एक दान दाता के सहयोग से बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने यह कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath Dham doors closed 2022 today for winter Kedarnath Yatra Records Uttarakhand News in hindi
स्वर्णमंडित हुई केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की दीवारें - फोटो : अमर उजाला

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान व केंद्रीय भवन अनुसंधान रुड़की और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के छह सदस्यीय दल ने धाम पहुंचकर मंदिर के गर्भगृह का निरीक्षण किया था। विशेषज्ञों की रिपोर्ट के बाद केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में सोने की परत लगाने का काम शुरू किया गया।

विज्ञापन
Kedarnath Dham doors closed 2022 today for winter Kedarnath Yatra Records Uttarakhand News in hindi
स्वर्णमंडित हुई केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की दीवारें - फोटो : अमर उजाला

विभाग के दो अधिकारियों की मौजूदगी में दानीदाता के सहयोग से बीकेटीसी ने गर्भगृह, जलेरी व छत पर सोने की परत लगाने का काम शुरू किया जो अब अंतिम चरण में है। 19 मजदूर कार्य में जुटे हैं। गौरीकुंड से 18 घोड़ा-खच्चरों से सोने की 550 परतें तीन दिन पूर्व केदारनाथ पहुंचाई गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed