{"_id":"5d651cc98ebc3e0159662bf7","slug":"worms-crawling-in-restaurant-food-during-health-department-meeting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की बैठक में रेस्टोरेंट से मंगाया खाना, लेकिन रेंगते दिखे कीड़े, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की बैठक में रेस्टोरेंट से मंगाया खाना, लेकिन रेंगते दिखे कीड़े, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 28 Aug 2019 08:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरिद्वार में सीएमओ कार्यालय में चल रही ट्रेनिंग में शामिल एएनएम और स्टाफ के लिए मंगाए खाने में कीड़े निकले। खाने में कीड़े देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद सभी लोगों ने खाना छोड़ दिया और इस मामले में रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सीएमओ ने संबंधित रेस्टोरेंट के खाद्य पदार्थों की जांच करने के निर्देश जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। सीएमओ कार्यालय में एएनएम की ट्रेनिंग चल रही है। ट्रेनिंग में शामिल हो रही एएनएम और प्रशिक्षण देने वाले स्टाफ के लिए भोजन की व्यवस्था सीएमओ कार्यालय की ओर से कराई गई थी।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को ज्वालापुर में तहसील के पास अशोक टॉकिज के सामने वेद मंदिर आश्रम स्थित एक रेस्टोरेंट से 50 थालियां भोजन की मंगवाई। दोपहर को एएनएम और स्टाफ ने खाना निकाला में छह थालियों में कीड़े मिले। कीड़े दिखने पर कई स्टाफ ने उल्टी करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग ने भी इसे रेस्टोरेंट की लापरवाही मानते हुए जांच के निर्देश दिए। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरएस पाल का कहना है कि इस समय वह जरूरी कार्य में व्यस्त हैं जल्द ही रेस्टोरेंट के खाद्य पदार्थों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
भविष्य में संबंधित रेस्टोरेंट से खाना नहीं मंगवाया जाएगा, साथ ही रेस्टोरेंट के समस्त खाद्य पदार्थों की जांच कराने के लिए जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है। रिपोर्ट में गंभीर मामला निकलकर सामने आया तो रेस्टोरेंट को बंद कराने की संस्तुति की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।