फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सड़क पर उतरे एबीवीपी कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, सत्यम ग्रुप पर भांजी लाठियां, तस्वीरें...

Wed, 28 Aug 2019 08:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 28 Aug 2019 08:15 AM IST
विज्ञापन
ABVP workers and police fight during protest in Front of uttarakhand secretariat
- फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को देहरादून में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं ने सचिवालय कूच किया। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। जिसके बाद कार्यकर्ता भड़क गए और पुलिस के साथ उनकी तीखी नोक झोंक हो गई। 


 

ABVP workers and police fight during protest in Front of uttarakhand secretariat
- फोटो : अमर उजाला

इससे पहले अभाविप से जुड़े छात्र और सदस्य डीएवी पीजी कॉलेज में एकत्र हुए। जहां अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास ने सेमेस्टर सिस्टम के खिलाफ बात की। उन्होंने कहा कि सरकार तुरंत यूजी सेमेस्टर खत्म करे और वार्षिक परीक्षा लागू करे। 
 

ABVP workers and police fight during protest in Front of uttarakhand secretariat
- फोटो : अमर उजाला
एबीवीपी ने सेमेस्टर सिस्टम के विरोध में पहले उच्च शिक्षा राज्यमंत्री का पुतला फूंकने का अभियान चलाया। इसके बाद मंगलवार को एबीवीपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास ने डीएवी कॉलेज में छात्रों को संबोधित करते हुए सरकार को चेतावनी दी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
ABVP workers and police fight during protest in Front of uttarakhand secretariat
- फोटो : अमर उजाला
अगर ऐसा नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। वहीं प्रदेश छात्रसंघ कार्य प्रमुख संकेत नौटियाल ने कहा कि सेमेस्टर प्रणाली छात्रों के हित में नहीं है। साल में दो बार परीक्षाएं व कई बार आंतरिक परीक्षाएं आयोजित करने से छात्रों का आर्थिक व मानसिक शोषण हो रहा है। यदि छात्र एक सेमेस्टर में खराब प्रदर्शन करे तो उसका पूरा साल खराब हो रहा है। 

 
विज्ञापन
ABVP workers and police fight during protest in Front of uttarakhand secretariat
- फोटो : अमर उजाला
विवि की ओर से पहले ही अंक तालिका देरी से जारी की जाती है। जिससे छात्रों को अगले सेमेस्टर में प्रवेश लेने में भी दिक्कतें आ रही हैं। इसे लेकर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री व सीएम को भी ज्ञापन सौंपा जा चुका है। इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed