फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पर्यटन दिवस: उत्तरकाशी की इन पांच जगहों की खूबसूरती मोह लेगी मन, रोमांच के शौकीनों की हैं पहली पसंद, तस्वीरें

Wed, 27 Sep 2023 05:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 Sep 2023 05:01 PM IST
विज्ञापन
World Tourism Day 2023 Uttarakhand Uttarkashi Five Beautiful Places for Tourist
- फोटो : अमर उजाला

हिमालय की गोद में बसे उत्तरकाशी जनपद में पर्यटन स्थलों की भरमार है। प्राकृतिक सौंदर्य और मनोरम दृश्यों वाले यहां के पर्यटन स्थल पर्यटकों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित करते हैं। पिछले कुछ वर्षों में यहां के कुछ पर्यटन स्थल पर्यटकों के बीच खासे लोकप्रिय हुए हैं।



 पर्यटन दिवस:  गोवा और केरल की तर्ज पर बनेगी उत्तराखंड पर्यटन पुलिस, फिलहाल 100 पुलिसकर्मियों को मिलेगी ट्रेनिंग


तीर्थाटन के साथ ही अब सरकार का साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर है। यहां न केवल आपको प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलेगी बल्कि आप ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। तस्वीरों में आपको दिखाते हैं उत्तरकाशी के कुछ ऐसे पर्यटन स्थल जिनकी खूबसूरती आपको भी यहां आने पर मजबूर कर देगी।
World Tourism Day 2023 Uttarakhand Uttarkashi Five Beautiful Places for Tourist
गरतांग गली - फोटो : अमर उजाला

गरतांग गली

भारत-तिब्बत के बीच व्यापारिक रिश्तों की गवाह इस ऐतिहासिक मार्ग को दो साल पूर्व वर्ष 2021 में पर्यटकों के लिए खोला गया था। जो कि भैरव घाटी से नेलांग घाटी को जोड़ने वाले पैदल मार्ग पर जाड़ गंगा घाटी में है। यहां खड़ी चट्टान को काटकर देवदार की लकड़ी से करीब 150 मीटर लंबा सीढ़ीनुमा पैदल ट्रैक तैयार किया गया है।

World Tourism Day 2023 Uttarakhand Uttarkashi Five Beautiful Places for Tourist
हर्षिल - फोटो : अमर उजाला

हर्षिल

उत्तरकाशी मुख्यालय से करीब 85 किमी दूरी पर स्थित हर्षिल भागीरथी किनारे बसा एक सुंदर गांव है। जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ रसीले सेबों के उत्पादन के लिए जाना जाता है। यहां सेब के साथ राजमा का भी उत्पादन होता है। हर्षिल में ऋषि कपूर की राम तेरी गंगा मैली फिल्म की शूटिंग भी यहां हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया एक डाकघर आज भी पर्यटकों की पसंद बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Tourism Day 2023 Uttarakhand Uttarkashi Five Beautiful Places for Tourist
केदारकांठा सांकरी क्षेत्र में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

केदारकांठा

मोरी के सुदूरवर्ती सांकरी से 10 किमी की दूरी पर समुद्रतल से 3812 मीटर की ऊंचाई पर केदारकांठा बुग्याल बेहद रमणीय व खूबसूरत ट्रैक है। यहां से स्वर्गारोहणी, बंदरपूंछ, व्हाइट माउंटेन, कालानाग, गरूड पर्व की श्रृंखलाओं का मनोहारी दृश्य दिखाई देता है। यहां से सूर्योदय के अद्भुत नजारा दिखाई देता है।

विज्ञापन
World Tourism Day 2023 Uttarakhand Uttarkashi Five Beautiful Places for Tourist
नेलांग घाटी - फोटो : अमर उजाला

नेलांग घाटी

उत्तरकाशी मुख्यालय से करीब 115 किमी की दूरी पर स्थित नेलांग घाटी भौगोलिक परिस्थितियों में लद्दाख और स्फीति घाटी से मेल खाती है। इस कारण इसे उत्तराखंड के लद्दाख के रूप में भी जाना जाता है। चीन सीमा के निकट स्थित यह घाटी पर्यटकों के बीच खासी लोकप्रिय हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed