यकीनन आपने इससे छोटी और बड़ी कुरान पहले कभी नहीं देखी होंगी। तस्वीरों में यहां देखिए...
तस्मिया ऑल इंडिया एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 2-ए टर्नर रोड पर रविवार को कुरान लेख कला के दर्पण में 14वीं दो दिवसीय प्रदर्शनी के दूसरे दिन बड़ी संख्या में हर वर्ग के लोग यहां मौजूद पूरी दुनिया के कुरान देखने पहुंचे।
सुबह से दोपहर तक कई तरह के कुरान पाक को देखने को शाम तक हजारों लोग प्रदर्शनी में पहुंच चुके है। प्रदर्शनी में एक सफे (पेज) से लेकर 1286 सफे (पेज) तक का पवित्र कुरान, पौने दो ग्राम की कुरान से लेकर ढाई टन तक का कुरान है।
4 of 6
quran exhibition in dehradun
मुगल बादशाह औरगंजेब से लेकर इराक के बादशाह सद्दाम हुसैन सहित मलेशिया, कुवैत, ईरान, उमान, सूडान, लिबिया आदि मुल्कों के बादशाहों द्वारा लिखी गई और छपवाई गई कुरान, पीतल के पतरों पर लिखी कुरान, सौ साल से लेकर साढे़ सात सौ साल तक की कुरान है। जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
5 of 6
quran exhibition in dehradun
- फोटो : amar ujala
अकादमी के मुफ्ती वसी उल्लाह ने बताया कि शनिवार को प्रदर्शनी का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत और राज्य मंत्री रेखा आर्य ने किया था।