फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए रूप में दिखेगी विश्व प्रसिद्ध हरकी पैड़ी की गंगा आरती, भरे जाएंगे ये खास रंग

Sat, 19 Oct 2019 12:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 19 Oct 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
world famous Har Ki Paidi Ganga Aarti of will be seen in new form
फाइल फोटो - फोटो : instagram

विश्व प्रसिद्ध हरकी पैड़ी पर होने वाली संध्या आरती में अब कुछ और खास रंग भरने जा रहे हैं। आरती में आने वाले देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं को प्रतिदिन भजन संध्या का आनंद भी मिलेगा। दीपावली से यह भव्य आयोजन शुरू करने की योजना बनाई गई है। हरकी पैड़ी पर दशकों से सायंकालीन गंगा आरती होती चली आ रही है।


 

Trending Videos
world famous Har Ki Paidi Ganga Aarti of will be seen in new form

इस आरती का आयोजन तीर्थ पुरोहितों की ओर से प्रतिदिन किया जाता है। 103 वर्ष पूर्व महामना मदन मोहन मालवीय के संयोजन में जब हरकी पैड़ी के प्रबंधन के लिए गंगा सभा का गठन किया गया, तब से यह आरती गंगा सभा ने शुरू की थी। यह आरती पहले सवेरे के समय भी होती है। इसके बाद दिन के मध्यकाल में गंगा मैया को भव्य भोग लगाने के बाद गंगा सभा प्रसाद वितरित करती है।
 

world famous Har Ki Paidi Ganga Aarti of will be seen in new form

वहीं सायंकाल पांच बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 11 विद्वान अपनी वाणी से समूचे ब्रह्मकुंड क्षेत्र को आनंद विभोर कर देते हैं। मंत्रोच्चारण के बाद गणवेशधारी पुरोहित एकत्रित तीर्थयात्रियों को गंगा रक्षा की शपथ दिलाते हैं। अपनी इसी अनोखी विशेषता के चलते गंगा आरती विश्व प्रसिद्ध है। अब इस गंगा आरती के आयोजन में भजन संध्या का एक और रंग जुड़ने जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
world famous Har Ki Paidi Ganga Aarti of will be seen in new form

देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को मग्न करने के लिए विभिन्न वाद्य-यंत्रों द्वारा कलाकार भजन प्रस्तुत करेंगे। प्रतिदिन अनेक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देने आएंगे। गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि संगीत संध्या को भव्यता के साथ-साथ दिव्यता भी प्रदान की जाएगी। यह कार्यक्रम आरती के शपथ समारोह से एक घंटा पहले शुरू होगा। प्रस्तुतियां देने के लिए कलाकारों का चयन कर लिया गया है। 
 

विज्ञापन
world famous Har Ki Paidi Ganga Aarti of will be seen in new form

हरकी पैड़ी की गंगा आरती सबसे पुरानी है। इस आरती से प्रभावित होकर काशी के तीर्थ पुरोहितों ने 1952 में दशास्वमेध घाट की महाआरती शुरू की। इसी की तर्ज पर ऋषिकेश में गंगा की आरती शुरू हुई। हरिद्वार के दर्जन भर घाटों पर अब गंगा आरती की जाती हैं। हरिद्वार की आरती से प्रभावित होकर देश के अनेक तीर्थों पर आरती शुरू हुई। उज्जैन की शिप्रा आरती हरिद्वार से जाकर बसे मौनी बाबा ने शुरू की थी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed