संगीता, तुम मेरी नहीं हुई तो मैं तुम्हें नेगी की भी नहीं होने दूंगा... तुमने ऐसा क्यों किया कि हम दोनों को छोड़कर जाना पड़ रहा है। अगर हम दोनों मर जाएं तो हमारी चिता एक साथ जलाना, जिससे हम हमेशा साथ रहें।''ये खौफनाक अल्फाज उस दो पेज के सुसाइड नोट में दर्ज हैं, जो पुलिस को मृतक कमलेश के बैग से मिला है। एकतरफा दीवानगी और जुनून ने दो परिवारों को पूरी तरह तबाह कर दिया। पुलिस इस सुसाइड नोट को अहम सुराग मानकर पूरे घटनाक्रम की कड़ी जोड़ रही है।
सूत्रों के अनुसार, कमलेश और संगीता के बीच विवाह से पहले से ही प्रेम संबंध थे। संगीता की शादी प्रीतम नेगी से होने के बाद वह बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए पिछले करीब छह वर्षों से विकासनगर के कल्याणपुर में किराये पर रह रही थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद भी दोनों के बीच संपर्क बना रहा और कमलेश का उसके घर आना-जाना था।
राजधानी में वारदात: थाने से कुछ ही दूरी पर बीच कॉलोनी हत्या से सनसनी, लोगों की आंखों में दिखा खौफ, तस्वीरें
2 of 5
विकासनगर में वारदात
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूरी बर्दाश्त नहीं कर पाया, और रच दी खूनी साजिश
कारोबार में असफलता और अपना घर टूटने के बाद कमलेश के लिए संगीता ही एकमात्र सहारा थी। लेकिन जब संगीता ने भी उससे दूरी बनाने का अटल फैसला कर लिया, तो वह इसे बर्दाश्त नहीं कर सका। उसने संगीता को मनाने की हर संभव कोशिश की और जब वह नहीं मानी, तो उसने संगीता को गोली मारने और खुद की जान देने का खौफनाक फैसला कर लिया। इस सनक का अंजाम यह हुआ कि कमलेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि संगीता अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।
3 of 5
विकासनगर में वारदात
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्चों ने पूछे सवाल, तो संगीता ने परिवार को दी प्राथमिकता
जैसे-जैसे संगीता के बच्चे बड़े होने लगे, स्थिति बदलने लगी। संगीता की 14 वर्षीय बेटी और नौ वर्षीय बेटे ने कमलेश के घर आने पर अपनी मां से सवाल करने शुरू कर दिए। बच्चों के सवालों और परिवार के भविष्य को देखते हुए संगीता ने अपने पुराने प्रेम के बजाय पति और बच्चों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया। उसने कमलेश से दूरी बनानी शुरू कर दी, जो कमलेश को किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं था।
4 of 5
विकासनगर में वारदात
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आर्थिक तंगी और तलाक ने कमलेश को कर दिया था हताश
कमलेश पिछले करीब छह वर्षों से होटल कारोबार से जुड़ा था। उसने देहरादून और विकासनगर में कई होटल और रेस्टोरेंट लीज पर लिए, लेकिन हर बार उसे नाकामी और भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। लगातार घाटे के कारण वह आर्थिक रूप से पूरी तरह टूट चुका था। इसके अलावा करीब तीन वर्ष पहले कमलेश की शादी भी हुई थी, लेकिन संगीता से उसकी बढ़ती नजदीकियों के कारण वह रिश्ता चल नहीं सका और दो वर्ष पहले उसका तलाक हो गया।
5 of 5
विकासनगर में वारदात
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कमलेश के पास कहां से आया अवैध हथियार
कमलेश ने घटना को अंजाम देने के लिए अवैध तमंचे का प्रयोग किया। पुलिस यह भी जांच कर रही है उसके पास तमंचा कहां से आया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया पुलिस मृतक के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।