फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vigilance start investigation on co-operative bank md deepak kumar

सहकारी बैंक के एमडी दीपक कुमार के खिलाफ विजिलेंस ने शुरू की आय से अधिक संपत्ति की जांच 

Fri, 11 Jan 2019 09:59 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 11 Jan 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
Vigilance start investigation on co-operative bank md deepak kumar
एमडी दीपक कुमार

आय से अधिक संपत्ति के आरोप में उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक दीपक कुमार के खिलाफ विजिलेंस ने जांच शुरू कर दी है। एमडी की संपत्ति को लेकर हुई शिकायतों के बाद इंटेलीजेंस से मिले इनपुट के आधार पर शासन ने विजलेंस से खुली जांच करवाने का फैसला किया है।  

विज्ञापन


 दरअसल, प्रबंध निदेशक के खिलाफ काफी समय से आय से अधिक संपत्ति को लेकर शिकायतों का सिलसिला चल रहा था। इनमें उनकी संपत्ति, वाहन के अलावा बेनामी संपत्तियाें का जिक्र किया गया था। शासन ने इन शिकायताें को गंभीरता से लेकर इटेलीजेंस विभाग से गोपनीय जांच पड़ताल कराई थी।
विज्ञापन


जांच में शिकायतों की पुष्टि होने के बाद इंटेलीजेंस से मिले तथ्यों के आधार पर  शासन ने 17 दिसंबर, 2018  को विजिलेंस को खुली जांच के आदेश दिए हैं। राज्य सहकारी बैंक का मुख्यालय हल्द्वानी में है। इसी नाते विजिलेंस मुख्यालय ने विजिलेंस के हल्द्वानी सेक्टर को खुली जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमडी पद पर नियुक्ति में भी अनियमितताएं

विजिलेंस ने प्रबंध निदेशक के खिलाफ साक्ष्य संकलन का कार्य शुरू कर दिया है। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि खुली जांच में आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक दीपक कुमार का कहना है कि आय से अधिक संपत्ति की शिकायतों में कोई सच्चाई नहीं है। वह हर जांच का सामना करने को तैयार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सहकारी बैंक का एमडी बनने के बाद से कुछ लोग उनके खिलाफ साजिश के तहत अनर्गल शिकायत करने में लगे हैं।

राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक के पद पर दीपक कुमार की नियुक्ति भी सवालाें के घेरे में है। जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक काडर से राज्य सहकारी बैंक में प्रतिनियुक्ति पर आए दीपक कुमार को राज्य सहकारी बैंक का प्रबंध निदेशक बनाया गया था। शिकायतों के बीच शासन ने सहकारिता सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम से जांच कराई तो खुलासा हुआ कि उनकी नियुक्ति में कई तरह की अनियमितताएं बरती गई हैं। आरोप है कि दीपक कुमार की नियुक्ति की फाइल अनुमोदन को न तो मंत्री और न ही मुख्यमंत्री के पास भेजी गई। सचिव सहकारिता ने एमडी की नियुक्ति पर पुनर्विचार करने की सिफारिश शासन से की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed