फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉग शो: मुर्गे, दर्जन भर अंडों के साथ दावत उड़ाता है 'जानू', देखने को उमड़ी लोगों की भीड़, तस्वीरें

Mon, 02 Dec 2019 09:11 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 02 Dec 2019 09:11 AM IST
विज्ञापन
Various breeds dogs come in dehradun dog show 2019
- फोटो : अमर उजाला

देहरादून में आयोजित डॉग शो में अमृतसर से देहरादून पहुंचे तिब्बतियन मैस्टीफ जानू के मालिक हेमंत सिंह शेखों ने बताया कि उन्हें जानू के लिए प्रतिदिन औसतन 500 रुपये प्रतिदिन खर्च करना होता है। जिसमें दो मुर्गे, एक दर्जन अंडे के साथ दो दूध शामिल है। इसके अलावा दवाओं के साथ ही इसके रखरखाव पर भी भारी खर्च होता है। फिलहाल जानू की कीमत पांच लाख रुपये है। जानू को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।

Various breeds dogs come in dehradun dog show 2019
- फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय डाग शो में पहुंचे एक से बढ़कर एक डॉग को देखने को लेकर लोगों की भारी भीड़ जुटी। जहां तिब्बतियन मैस्टीफ, जर्मन शेफर्ड, सेंट बर्नाड, साइबेरियन हस्की, ग्रेट डेन जैसे मजबूत कद काठी के लंबे चौड़े डॉग को देखकर भौचक रह गए, वहीं तमाम छोटी कद काठी की कई नस्लें देखने को मिली।

Various breeds dogs come in dehradun dog show 2019
- फोटो : अमर उजाला

दून वैली कैनल क्लब की ओर से आयेाजित 61वें राष्ट्रीय डॉग शो में अफगान हाउंड, अलास्का के बर्फीले इलाकों में पाए जाने सेंट बर्नाड, तिब्बत के पठारों में पाए जाने वाले तिब्बतियन मैस्टीफ की धमक दिखायी दी तो वहीं शित जू, वेल्स कोरगी, स्प्रिंगर स्पैनियल, कैन कोर्सो, समाएड, ग्रेट डेन, साइबेरियन हस्की, जर्मन शेफर्ड, लैब्राडेोर, गोल्डेन रिट्रीवर , जिनपिन, दर्जनों नस्लों के कुत्तों ने अपनी जबरदस्त उपस्थिति दर्ज करायी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Various breeds dogs come in dehradun dog show 2019
- फोटो : अमर उजाला

डॉग शो में उत्तराखंड के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र केरल, हरियाणा, समेत कई राज्यों के डॉग अपने-अपने मालिकों के साथ हजारों किमी की लंबी यात्रा करके दून पहुंचे। महापौर सुनील उनियाल गामा व पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने संयुक्त रूप से एक दिवसीय राष्ट्रीय डॉग शो का उद्घाटन किया गया। 

विज्ञापन
Various breeds dogs come in dehradun dog show 2019
- फोटो : अमर उजाला

मास्को की रहने वाली एवलिया रोमानेन्कोवा ने बताया कि वे बचपन से ही उन्हें कुत्ते पालने का शौक रहा है। पहली बार उन्होंने जर्मन शेफर्ड पाला था। उसके बाद बारजोई, रसियन बोलोंका, फाक्स टेरियर, रसियन सेंथाउंड जैसी नस्लों की कुत्तों को पाला। एवलिया ने बताया कि वे पिछले 30 साल से कुत्तों की ब्रीडिंग कर रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed