फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Love Jihad particular community Youth was thrashed for pressurizing girls to convert Jolly grant

Uttarakhand: युवतियों पर ऐसे बनाता था धर्म परिवर्तन का दबाव, जौलीग्रांट में आरोपी युवक को पकड़कर जमकर पीटा

Tue, 13 Jun 2023 07:12 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला/जौलीग्रांट (ऋषिकेश)।
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला/जौलीग्रांट (ऋषिकेश)। Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 13 Jun 2023 07:12 AM IST
सार

हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने जौलीग्रांट में समुदाय विशेष के एक युवक को पकड़कर पीटा। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। दोनों समुदाय के लोगों ने आक्रोश है। युवक पर हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Uttarakhand Love Jihad particular community Youth was thrashed for pressurizing girls to convert Jolly grant
जौलीग्रांट में आयोजित बैठक में मौजूद हिंदू संगठनों के लोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

युवतियों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप में समुदाय विशेष के युवक की पिटाई और बाद में हुए घटनाक्रम में पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। पहला मुकदमा मुख्य आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। दूसरे मुकदमे में समुदाय विशेष दो अन्य युवकों को मारपीट का आरोपी बनाया गया है। वहीं, तीसरा केस समुदाय विशेष की दुकानों में घुसकर मारपीट से संबंधित है जिसमें हिंदूवादी संगठनों के पांच पदाधिकारियों और सदस्यों को आरोपी बनाया गया है। तीनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद दोनों समुदायों में रोष बना हुआ है।

विज्ञापन

बता दें कि रविवार रात को हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने जौलीग्रांट में समुदाय विशेष के एक युवक को पकड़कर पीटा था। उन्होंने युवक पर हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर संबंध बनाने, अश्लील तस्वीरें लेकर ब्लैकमेल करने, उन्हें स्मैक का आदी बनाने और धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। आरोप था, वह युवतियों की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें धमकाता और ब्लैकमेल करता है। बाद में लोगों ने युवक को डोईवाला कोतवाली ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक हंगामा
इस दौरान भाजपा, श्रीराम सेना, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल समेत कई हिंदू संगठनों के लोगों ने कोतवाली में देर रात तक हंगामा भी किया था। पुलिस पर भी मामले को लेकर काफी दबाव था। वहीं, भाजयुमो के प्रभारी महेश पंत, छात्रसंघ महासचिव डोईवाला प्रशांत ने इस मामले में आरोपी आसिफ मनान निवासी डोईवाला के खिलाफ तहरीर दी थी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि सोमवार देर शाम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

दो युवकों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

वहीं, हनुमान चालीसा टोली के संस्थापक सुबोध नौटियाल ने डेयरी चलाने वाले समुदाय विशेष दो युवकों के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर थी। आरोप लगाया था कि शाहरुख और उसके साथी आरिफ निवासी कुड़कावाला ने उनके साथ मारपीट करते हुए गालीगलौज की। विरोध करने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह के मुताबिक, दोनों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है। दोनों का शांति भंग में चालान किया गया था। दोनों को कोर्ट से जमानत मिल गई है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  पुरोला महापंचायत पर अड़ा प्रधान संगठन, डीएम की वार्ता नाकाम, सीएम ने कहा, कानून हाथ में न लें

दूसरे पक्ष ने लगाया डेयरी में घुसकर मारपीट का आरोप

इधर, समुदाय विशेष के एक युवक ने भी डेयरी में घुसकर मारपीट करने पर हिंदूवादी संगठनों से जुड़े पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया, साहिल अली निवासी भोगपुर रानीपोखरी ने तहरीर देकर नरेश उनियाल, प्रदीप जेटली, वैभव पाल, नितिन पंवार, सुबोध नौटियाल और अन्य लोगों पर उनकी डेयरी में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed