जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भैरव मंदिर के पास भूस्खलन के कारण यात्रा मार्ग बाधित हो गया है। दो लापता श्रद्धालुओं की खोजबीन जारी है, जिस कारण यमुनोत्री धाम की आवाजाही फिलहाल बंद कर दी गई है। बड़कोट, दुबाटा बैंड, गंगनानी, खराड़ी, पालीगाड़ सहित कई स्थानों पर श्रद्धालुओं को रोका गया है।
Uttarkashi Landslide: यमुनोत्री यात्रा बाधित, रोके गए हजारों श्रद्धालु ...लापता लोगों की खोजबीन जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 24 Jun 2025 02:15 PM IST
सार
यमुनोत्री धाम के पैदल पर मार्ग पर सोमवार को पहाड़ी से हुए भूस्खलन के बाद आज सुबह से फिर खोज बचाव अभियान शुरू किया गया। नौकैंची के समीप मलबा बोल्डर आने से कई लोग उसमें दब गए थे। सोमवार देर शाम तक एक 12 वर्षीय किशोरी समेत दो शव निकाल दिए गए थे, वहीं एक घायल को उपचार के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन