फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uncontrolled dumper collided with the toll plaza barricade in Doiwala Rishikesh Uttarakhand News

Dehradun News: डोईवाला के पास अनियंत्रित डंपर टोल प्लाजा की बैरिकेडिंग से टकराया, बड़ा हादसा होने से टला

Tue, 24 Jun 2025 01:24 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (ऋषिकेश)
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (ऋषिकेश) Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 24 Jun 2025 01:24 PM IST
सार

डोईवाला के पास अनियंत्रित डंपर टोल प्लाजा की बैरिकेडिंग से टकरा गया। गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया।

विज्ञापन
Uncontrolled dumper collided with the toll plaza barricade in Doiwala Rishikesh Uttarakhand News
ट्रक हुआ अनियंत्रित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डोईवाला के पास मंगलवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब देहरादून से डोईवाला की ओर आ रहा एक खनन सामग्री से भरा डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया। डंपर जैसे ही मनीमाई मंदिर से कुछ ही दूरी पर पहुंचा, उसके ब्रेक फेल हो गए। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए डंपर को सीधे टोल प्लाजा की किसी लेन में घुसाने की बजाय, उससे पहले बनी पत्थर की बैरिकेडिंग से टकरा दिया।

विज्ञापन


चालक के इस त्वरित निर्णय से एक बड़ा हादसा टल गया और मौके पर मौजूद अन्य लोग बाल-बाल बच गए। टक्कर के बाद डंपर वहीं रुक गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi Landslide: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ शुरू, कुछ और लोगों के दबे होने की है आंशका
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए डंपर को हटवाया गया और यातायात व्यवस्था को सामान्य किया गया। घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। चालक की सूझबूझ से टोल प्लाजा पर मौजूद यात्रियों की जान बच सकी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed