फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yamunotri Dham: साफ मौसम में पहाड़ी से अचानक बरसे बोल्डर, मौत के मुंह से निकले रशिक ने बताया कैसे हुआ हादसा

Mon, 23 Jun 2025 09:51 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 23 Jun 2025 09:51 PM IST
सार

Yamunotri Dham Landslide: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सोमवार को अचानक भूस्खलन होने गया। बोल्डर और मलबे में दबने से किशोरी और एक पुरुष की मौत हो गई।

विज्ञापन
Yamunotri Dham Landslide Boulders suddenly fell in clear weather Victims Rasik Told All Incidence
यमुनोत्री में भूस्खलन से हादसा - फोटो : अमर उजाला

यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर नौकैंची के समीप साफ मौसम में अचानक भूस्खलन से यात्रियों और स्थानीय लोगों में दहशत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वहां पर अचानक मलबे के साथ चार से पांच बड़े बोल्डर पहाड़ी से गिरे। उसमें तीन से चार लोग दब गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी का रिसाव इसका कारण हो सकता है।



बता दें कि बोल्डर और मलबे से किशोरी और एक पुरुष का शव निकाला जा चुका है। एक से दो और लोगों के दबे होने की आशंका है। एसडीआरएफ की टीम दबे लोगों की तलाश में जुटी है। 

Yamunotri Dham: हंसी-खुशी यात्रा पर आए थे, पहाड़ी से मौत बनकर गिरा मलबा, दफन हो गईं दो जिंदगियां, तस्वीरें

Yamunotri Dham Landslide Boulders suddenly fell in clear weather Victims Rasik Told All Incidence
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

नौकैंची के समीप हुए भूस्खलन की घटना में घायल मुंबई निवासी रशिक ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ यमुनोत्री धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। अचानक पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने शुरू हो गए।

Yamunotri Dham Landslide Boulders suddenly fell in clear weather Victims Rasik Told All Incidence
जानकीचट्टी यमुनोत्रीपैदल मार्ग पर दरका पहाड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जब तक वह कुछ समझ पाते, तब तक वह और उनका एक साथी बोल्डर और मलबे के साथ खाई में जा गिरे। एक किशोरी भी बोल्डर की चपेट में आने से यमुना नदी के किनारे जा गिरी। कुछ देर बाद होश आया तो मलबे और बोल्डर के नीचे से हाथ बाहर निकालकर मदद मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yamunotri Dham Landslide Boulders suddenly fell in clear weather Victims Rasik Told All Incidence
जानकीचट्टी यमुनोत्रीपैदल मार्ग पर दरका पहाड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उसके बाद लोगों ने उन्हें निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। यमुनोत्री धाम मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष प्रदीप उनियाल ने बताया कि वह थोड़ी देर पूर्व ही उस स्थान से यमुनोत्री धाम के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन
Yamunotri Dham Landslide Boulders suddenly fell in clear weather Victims Rasik Told All Incidence
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

करीब एक किमी आगे पहुंचते ही सूचना मिली कि नौकैंची के समीप भूस्खलन हो गया है और वहां पर कुछ लोग दब गए हैं। उसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे और सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। वहां पर पहली बार भूस्खलन हुआ है। पानी की टंकी से रिसाव होने के कारण भी यह घटना हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed