फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Those injured in road accidents will receive free medical treatment worth up to 1.5 lakh rupees

Dehradun News: सड़क हादसे में घायलों को मिलेगा डेढ़ लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज

Fri, 16 Oct 2026 07:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Those injured in road accidents will receive free medical treatment worth up to 1.5 lakh rupees
देहरादून। सड़क दुर्घटना में घायलों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने के लिए पीएम राहत योजना के तहत डेढ़ लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार मिलेगा। वहीं, हादसे में घायल की मदद कर उसकी जान बचाने वाले नेक राहवीर को 25 हजार रुपये तक का पुरस्कार दिया जाएगा। शुक्रवार को आईआरडीटी सभागार में आयोजित संगोष्ठी में कैबिनेट मंत्री खजान दास ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को विभागीय समन्वय और जनसहभागिता के साथ काम करने के लिए कहा।
विज्ञापन

जिला सड़क सुरक्षा समिति और जिला प्रशासन की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई ये योजनाएं सड़क दुर्घटना पीड़ितों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। निजी अस्पतालों और आमजन से योजनाओं से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों, निजी अस्पतालों और स्वयंसेवी संस्थाओं के 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

-----------------
130 से अधिक अस्पताल भी जुड़ेंगे

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अनुसार, जिले के 80 सरकारी और निजी अस्पताल पोर्टल पर इम्पैनल्ड हैं। संगोष्ठी में शामिल 130 से अधिक अस्पतालों को भी पोर्टल पर पंजीकृत कर योजना से जोड़ने की प्रक्रिया की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग इन अस्पतालों की निगरानी करेगा। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के साथ नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि जरूरतमंदों को समय पर लाभ मिल सके। इतना ही नहीं पीएम राहत योजना के तहत मोटर वाहन से हुई सड़क दुर्घटना के पीड़ित को अधिकतम सात दिनों तक डेढ़ लाख रुपये का कैशलेस इलाज मिलेगा। दुर्घटना होने पर तत्काल 112 या 108 नंबर पर सूचना देने की अपील की गई। निर्धारित प्रक्रिया के तहत अस्पताल में केस दर्ज करने, पुलिस सत्यापन और क्लेम की कार्रवाई की जाएगी। सड़क हादसे में घायल की मदद करने वाले व्यक्ति को नेक राहवीर मानते हुए राज्य स्तर पर 25 हजार और जिला स्तर पर पांच हजार रुपये तक का पुरस्कार दिया जाएगा। इस दौरान चिकित्सा स्वास्थ्य निदेशक डॉ. खड़क सिंह दाताल, संयुक्त परिवहन आयुक्त राजीव मेहरा, आरटीओ डॉ. अनिता चमोला और सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed