रविवार को मसूरी और चकराता में बर्फबारी होते ही पर्यटकों ने पर्यटन स्थलों का रुख करना शुरू कर दिया। मसूरी में बारिश के साथ बर्फ के हल्के फाहे पड़ने से ठंड बढ़ गई। धनोल्टी और बुरांशखंडा में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। स्थानीय लोगों और सैलानियों के चेहरे खिल गए। उधर, मौसम खराब होने से बुरांशखंडा में दस घंटे बिजली गुल रही।
PHOTOS: बर्फबारी होते ही पर्यटकों ने किया मसूरी-धनोल्टी का रुख, चकराता में भी उमड़े सैलानी, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी/चकराता
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 12 Jan 2025 10:09 PM IST
सार
Uttarakhand Weather Update: बुरांशखंडा में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। स्थानीय लोगों और सैलानियों के चेहरे खिल गए। चकराता के ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की चौथी बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन