फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Snowfall: चारधाम समेत अन्य पर्यटन स्थलों में हुई बर्फबारी, सफेद चादर में लिपटीं खूबसूरत वादियां, तस्वीरें

Wed, 31 Jan 2024 07:14 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 31 Jan 2024 07:14 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Today Snowfall in chardham and harsil chakrata and Many Hill Station Photos
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

लंबे समय के इंतजार के बाद बुधवार को उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों में बर्फबारी हुई। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री समेत हर्षिल, चकराता और टिहरी के सुरकंडा क्षेत्र में बर्फबारी होने से लोगों के चेहरे खिल उठे। चकराता और सुरकंडा में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। 



वहीं, अब एक फरवरी को भी बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अगले दिन यानी दो फरवरी को मौसम साफ रहेगा। इसके बाद तीन फरवरी की रात मौसम एक बार फिर करवट लेगा और चार-पांच फरवरी को बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 

Snowfall: चकराता में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, बर्फ की फुहारों के बीच जमकर झूमे लोग, देखें तस्वीरें

Uttarakhand Weather Today Snowfall in chardham and harsil chakrata and Many Hill Station Photos
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को मौसम ने करवट बदली और बदरीनाथ सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई। हालांकि अभी निचले इलाकों में बादल छाए हैं और लोगों को बारिश का इंतजार है।

Uttarakhand Weather Today Snowfall in chardham and harsil chakrata and Many Hill Station Photos
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ में दिनभर बर्फबारी होती रही, जिससे लगभग एक फीट बर्फ जम गई है। बीते चार माह में केदारनाथ में एक दिन में यह सबसे अधिक बर्फबारी है। वहीं, निचले इलाकों में देर शाम हल्की बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Today Snowfall in chardham and harsil chakrata and Many Hill Station Photos
यमुनोत्री धाम परिसर में बर्फबारी - फोटो : बड़कोट, उत्तरकाशी, अमर उजाला

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित ऊंचाई वाले इलाकों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। निचले इलाकों में रुक-रुककर बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। जिसके चलते कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Today Snowfall in chardham and harsil chakrata and Many Hill Station Photos
हर्षिल घाटी - फोटो : अमर उजाला

हर्षिल घाटी में सीजन की तीसरी बर्फबारी से सेब बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। यहां बर्फबारी नहीं होने से सेब के पेड़ों को पर्याप्त शीतमान यानी ठंडा वातावरण नहीं मिल पा रहा था। जिससे सेब उत्पादन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि अब बर्फबारी के बाद यहां पर्यटकों की आमद भी बढ़ सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed