फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Snowfall: चकराता में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, बर्फ की फुहारों के बीच खुशी से जमकर झूमे लोग, देखें तस्वीरें

Wed, 31 Jan 2024 05:40 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 31 Jan 2024 05:40 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather First snowfall of season in Chakrata tourists danced amidst snow showers see photos
चकराता में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में आज से मौसम फिर बदल गया है। जौनसार बावर और पछवादून क्षेत्र में सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। चकराता में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह सात बजे चकराता के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई जो दोपहर बाद तक रुक रुककर जारी रही।



स्थानीय लोगों ने बर्फबारी का जमकर आनंद उठाया। पर्यटन व्यावसायियों ने उम्मीद जताई जा रही है कि बर्फबारी के बाद पर्यटक चकराता पहुंचना शुरू हो जाएंगे। वहीं बर्फबारी से स्थानीय बागवानों को भी बड़ी राहत मिली है। अगर मौसम ऐसे ही बना रहा तो रात या अगले दिन सुबह चकराता बाजार में बर्फबारी के आसार हैं।

Uttarakhand Weather: बदला मौसम, गंगोत्री-यमुनोत्री में बर्फबारी, चकराता में सीजन का पहला हिमपात

Uttarakhand Weather First snowfall of season in Chakrata tourists danced amidst snow showers see photos
चकराता में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार देर शाम ही आसमान में बादल छा गए थे। बुधवार को तापमान में अचानक गिरावट आई। चकराता के लोखंडी, लौहारी, बुधेर, देवबन, मुंडाली, खड़बा, कनासर में बर्फबारी शुरू हो गई। करीब 20 मिनट तक बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा।

Uttarakhand Weather First snowfall of season in Chakrata tourists danced amidst snow showers see photos
चकराता में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

इस बीच तीन इंच बर्फ जमी। साथ ही बर्फबारी को देखकर स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने बर्फबारी का जमकर आनंद उठाया। अब पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि बर्फबारी जारी रहती है तो चकराता में पर्यटकों की भीड़ उमड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather First snowfall of season in Chakrata tourists danced amidst snow showers see photos
चकराता में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

वहीं त्यूणी में भी सुबह मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब 20 मिनट तक बारिश होती रही। त्यूणी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों कथियाण, सारनी, किस्तुड, डांगूठा, मुराच और पत्यूडरे में भी हल्की बर्फबारी हुई।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather First snowfall of season in Chakrata tourists danced amidst snow showers see photos
चकराता में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

साहिया और कालसी में दिनभर बादल छाए रहे। हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम सर्द हो गया। विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई में सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। करीब 11.30 हल्की बूंदाबांदी हुई। दिनभर का ठंड का असर बना रहा। पछवादून क्षेत्र में न्यूनतम तापमार 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed