{"_id":"6aa19a7ffac1a0bb73048138","slug":"jcb-deployed-on-pothole-ridden-road-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1062507-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: गड्ढों से पटी सड़क पर चला जेसीबी, ग्रामीणों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: गड्ढों से पटी सड़क पर चला जेसीबी, ग्रामीणों को मिली राहत
Wed, 09 Sep 2026 11:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
कालसी ब्लॉक के पजिटीलानी-उभरेऊ मोटर मार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढों और बारिश से बनी खाइयों से ग्रामीणों को आखिरकार राहत मिली। लोक निर्माण विभाग साहिया ने अधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को जेसीबी मशीन लगाकर मार्ग के गड्ढों को भरवाया। अमर उजाला के नौ सितंबर के अंक में संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से गड्ढों में तब्दील पजिटीलानी-मडोली मार्ग, राह मुश्किल शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। जिसके बाद विभाग में हरकत में आया और कार्रवाई शुरू कराई।
खत सिलगांव के कई गांवों को जोड़ने वाले पजिटीलानी-उभरेऊ मोटर मार्ग की हालत लंबे समय से खराब थी। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने से ग्रामीणों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। बुधवार को लोनिवि साहिया के सहायक अभियंता और जेई मौके पर पहुंचे और जेसीबी से गड्ढे व बारिश से बनी खाइयां भरवाईं। विभाग ने जल्द पैचिंग कराने की बात कही। मंदिर समिति अध्यक्ष जवाहर सिंह चौहान, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कांती सिंह राणा और ग्राम प्रधान नोऊ राम ने विभाग की कार्रवाई पर संतोष जताया।