फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Department working to open Daman-Desau motor road

Dehradun News: दमन-देसऊ मोटर मार्ग खोलने में जुटा विभाग, मलबे ने रोकी थी राह

Wed, 09 Sep 2026 11:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 09 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Department working to open Daman-Desau motor road
ब्लॉक क्षेत्र के तुनिया से दोऊ, अतलेऊ, रूपौ और मुंडवान को जोड़ने वाला दमन-देसऊ मोटर मार्ग पिछले आठ दिनों से बंद है। ग्रामीणों की इस भारी परेशानी को अमर उजाला ने नौ सितंबर के अंक में संवाद न्यूज एजेंसी की खबर मलबे ने रोकी गांवों की राह, 30 किमी का बढ़ा सफर शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग (पीएमजीएसवाई) कालसी हरकत में आ गया और मार्ग से मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि मार्ग पर भारी मलबा आने और कंक्रीट ब्लॉक टूटने से यातायात पूरी तरह ठप है। इससे क्षेत्र की करीब ढाई हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों को कालसी और जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए कोटी डिमौ होकर करीब 30 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी नापनी पड़ रही है। मार्ग बंद होने का सीधा असर क्षेत्र के काश्तकारों पर पड़ रहा है। नगदी फसलों को मंडी तक पहुंचाने में न सिर्फ ज्यादा समय लग रहा है, बल्कि परिवहन खर्च भी बढ़ गया है। खबर छपने के बाद विभागीय उच्चाधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर कार्य की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


पीएमजीएसवाई कालसी के सहायक अभिंयता नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मैं स्वयं मौके पर मौजूद हूं। मलबा हटाने के साथ ही क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का काम तेजी से कराया जा रहा है। हमारा पूरा प्रयास है कि मार्ग को जल्द से जल्द यातायात के लिए सुरक्षित रूप से खोल दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed