फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड में बारिश: पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और भूधंसाव बना मुसीबत, प्रदेश में 288 सड़कें बंद, तस्वीरें...

Sun, 29 Aug 2021 10:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 29 Aug 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Today Latest News: 288 roads including four national highways Closed due to Heavy Landslide photos
भूस्खलन से रास्ता बंद - फोटो : अमर उजाला

अगर आप चार धाम मार्ग से पहाड़ी इलाकों का रुख कर रहे हैं तो बेहतर होगा कि कुछ दिनों के लिए आप इन मार्गों से न जाएं। इस समय चारधाम यात्रा मार्ग भूस्खलन और भूधंसाव के कारण बंद हैं। अलबत्ता, कुछ वैकल्पिक मार्ग खुले हैं। लेकिन इनमें भी यात्रा करना जोखिम भरा है। उत्तराखंड में रविवार को 288 सड़कें बंद थीं। 



उत्तराखंड: 16वें दिन खुला भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला मलारी हाईवे, चंबा-ऋषिकेश मार्ग पर भी दौड़े वाहन

ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-108 चंबा से पहले अवरुद्ध था। जिसे देर रात खोला गया। लेकिन यहां आवाजाही खतरे से खाली नहीं है। अगर आप इस रूट की तरफ जाना चाहते हैं तो देहरादून-मसूरी-सुआखोली होते हुए चंबा पहुंच सकते हैं। यमुनोत्री जाने के लिए भी इसी वैकल्पिक मार्ग का सहारा लिया जा सकता है। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग- 58 गुलाबकोटी (चमोली), तपोवन और मलेथा (टिहरी) में भारी मलबा आने के कारण बंद है।

नैनीताल: वीकेंड पर सुहावने मौसम के बीच सैलानियों से गुलजार हुई सरोवर नगरी, कॉर्बेट में सफारी के लिए बुकिंग फुल, तस्वीरें...

इस रूट की तरफ जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग के तौर पर देहरादून-मसूरी-सुआखोली-चंबा-टिहरी-गडोलिया - मलेथा होते हुए श्रीनगर तक पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा ऋषिकेश-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-107 भूस्खलन और भूधंसाव के कारण ऋषिकेश के पास तपोवन से मलेथा, श्रीनगर तक यातायात के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है।

मसूरी: कैंपटी फॉल की झील में नहाते समय डूबा बुलंदशहर का पर्यटक, पत्थरों के बीच से मिला शव

Uttarakhand Weather Today Latest News: 288 roads including four national highways Closed due to Heavy Landslide photos
भूस्खलन से रास्ता बंद - फोटो : अमर उजाला

लोनिवि की ओर से रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में कुल 288 सड़कें बंद हैं। 22 स्टेट हाईवे, सात जिला मार्ग, पांच अन्य जिला मार्ग, 112 ग्रामीण सड़कें और 122 ग्रामीण सड़कें पीएमजीएसवाई की यातायात के लिए बाधित हैं।

Uttarakhand Weather Today Latest News: 288 roads including four national highways Closed due to Heavy Landslide photos
मलबा आने से पुलिया बही - फोटो : अमर उजाला

लोनिवि, बीआरओ और दूसरी एजेंसियों की ओर से सड़कों को खोलने की कार्रवाई लगातार जारी है। रविवार को लोनिवि की ओर से कुल 78 सड़कों को खोलने की कार्रवाई की गई। लेकिन 108 सड़कें मलबा आने के कारण बंद हो गईं। विभिन्न मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी की संख्या भी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Today Latest News: 288 roads including four national highways Closed due to Heavy Landslide photos
भूधंसाव से सड़क खाई में समाई - फोटो : अमर उजाला

रविवार को कुल 337 जेसीबी को विभिन्न मार्गों को खोलने के काम पर लगाया गया। इनमें 136 मशीनों को अकेले नेशनल हाईवे को खोलने के काम में लगाया है। लोनिवि के प्रमुख अभियंता हरिओम शर्मा ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर सड़कों को खोलने की कार्रवाई की जा रही है। बारिश कुछ कम हों तो सड़कों को खोलने के काम में तेजी लाई जाएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Today Latest News: 288 roads including four national highways Closed due to Heavy Landslide photos
भूधंसाव से सड़क खाई में समाई - फोटो : अमर उजाला

भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला मलारी हाईवे रविवार को 16वें दिन देर शाम को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया। शनिवार रात को हुई भारी बारिश के कारण हाईवे पर मलबा और बोल्डर आ गए हैं, जिससे हाईवे नहीं खोला जा सका था। जिला प्रशासन की ओर से नीती घाटी के गांवों में हेलीकॉप्टर के जरिए जरूरी दवा की सप्लाई की गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed