फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Weather Today Latest News: Vehicle Movement Resume in Joshimath malari Highway after 16 Days

उत्तराखंड: 16वें दिन खुला भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला मलारी हाईवे, चंबा-ऋषिकेश मार्ग पर भी दौड़े वाहन

Sun, 29 Aug 2021 08:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 29 Aug 2021 08:02 PM IST
सार

शनिवार दोपहर बाद मलारी हाईवे से मलबा लगभग हटा दिया गया था, लेकिन अचानक फिर से चट्टान से मलबा और बोल्डर छिटककर हाईवे पर आ गए थे, जिससे वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Today Latest News: Vehicle Movement Resume in Joshimath malari Highway after 16 Days
जोशीमठ-मलारी हाईवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला मलारी हाईवे आखिरकार रविवार को 16वें दिन देर शाम सुचारू हो गया। बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) ने ट्रायल के रूप में हाईवे पर पहले अपने वाहनों की आवाजाही करवाई, इसके बाद नीती घाटी के छोटे वाहनों की आवाजाही करवाई गई। हाईवे सुचारू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, हालांकि हाईवे पर खतरा अभी भी बरकरार है। बारिश होने पर फिर से हाईवे बंद होने की संभावना बनी है।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर बाद मलारी हाईवे से मलबा लगभग हटा दिया गया था, लेकिन अचानक फिर से चट्टान से मलबा और बोल्डर छिटककर हाईवे पर आ गए थे, जिससे वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई। रविवार को बीआरओ की जेसीबी ने दिनभर हाईवे से मलबा और बोल्डर हटाए और देर शाम छह बजे हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: अलर्ट के बाद देहरादून में झमाझम बारिश, कपकोट में सड़क का 30 मीटर हिस्सा ध्वस्त
विज्ञापन
विज्ञापन


जोशीमठ की एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया कि हाईवे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। वहीं, रविवार को जिला प्रशासन की ओर से नीती घाटी के गांवों में हेलीकॉप्टर के जरिए जरूरी दवा की सप्लाई की गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मलारी में दवा का भंडारण कर दिया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि घाटी में राशन की आपूर्ति पूर्व में ही की जा चुकी है।

चंबा-ऋषिकेश हाईवे पर तीन दिन बाद दौड़े वाहन

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर चंबा-ऋषिकेश के बीच वाहनों का संचालन शुरू हो गया है। बीआरओ और लोनिवि नरेंद्रनगर को काफी मशक्कत के बाद फकोट भिन्नू के समीप पहाड़ी काटकर वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार करने में कामयाबी मिली है।

रविवार अपराह्न बाद हाईवे पर छोटे-बड़े सभी वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। हाईवे पर वाहनों का आवागमन शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। क्योंकि पिछले तीन दिन से हाईवे बंद होने के कारण हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून जाने वाले लोगों को बाया चंबा-मसूरी होकर देहरादून पहुंचना पड़ रहा था। मार्ग पर ट्रैफिक बढ़ने के कारण लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा था।

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर फकोट भिन्नू के समीप 26 अगस्त रात को हुई भारी बारिश के दौरान लगभग 35 मीटर सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो गई थी, जिससे हाईवे पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया था। हाईवे बंद होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जिले में सब्जी, दूध, रसद की नियमित आपूर्ति भी नहीं हो पा रही थी।

टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले से हरिद्वार, ऋषिकेश व देहरादून जाने के लिए चंबा-मसूरी हाईवे से होकर आवागमन करना पड़ रहा था। मार्ग पर वाहनों का ट्रैफिक अधिक बढ़ जाने के कारण अलग-अलग स्थानों पर बार-बार जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी।

बारिश थमने के बाद बीते दिन से बीआरओ ने हाईवे का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया था। शनिवार अपराह्न दो बजे के लगभग बीआरओ व लोनिवि ने फकोट भिन्नू में क्षतिग्रस्त सड़क के ऊपरी हिस्से में वैकल्पिक मार्ग तैयार कर सभी वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed