फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie News: Bulandshahr Tourist drowned into lake of Kempty Falls

मसूरी: कैंपटी फॉल की झील में नहाते समय डूबा बुलंदशहर का पर्यटक, पत्थरों के बीच से मिला शव

Sun, 29 Aug 2021 09:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 29 Aug 2021 09:10 PM IST
सार

थानाध्यक्ष कैंपटी नवीन जुराल ने बताया कि मुख्य झील के नीचे दूसरी बड़ी झील के पास नहाते समय एक पर्यटक डूब गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
Mussoorie News: Bulandshahr Tourist drowned  into lake of Kempty Falls
कैंपटी फॉल में डूबने से पर्यटक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी के कैंपटी फॉल में नहाते समय झील में डूबने से एक पर्यटक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह झील से मृतक को बाहर निकाला। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष कैंपटी नवीन जुराल ने बताया कि मुख्य झील के नीचे दूसरी बड़ी झील के पास नहाते समय एक पर्यटक डूब गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जवानों ने स्थानीय युवाओं की मदद से झील के अंदर पत्थरों के बीच फंसे पर्यटक के शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन


बताया कि मृतक की पहचान अरविंद (35) निवासी हीरापुर जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह अपने छह दोस्तों नीरज कुमार, कल्याण सिंह, अजय कुमार, महेश चंद, जितेन्द्र सिंह, सोनू के साथ कैंपटी घूमने आया था। उन्होंने कहा कि घटना के विभिन्न पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही। मृतक के साथियों से भी पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लिंक मार्ग पर गिरी पर्यटकों की कार
मसूरी- देहरादून मार्ग पर थापर मोड के पास एक कार लिंग मार्ग पर गिर गई। इसमें सवार तीन पर्यटकों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन में फंसे तीनों पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि अनियंत्रित होकर कार सड़क के बाहर करीब 20 फीट नीचे दूसरे लिंक मार्ग पर गिर गई। बताया कि हादसे में सचिन, गौरव शर्मा और शिवा निवासी नवादा बागपत उत्तर प्रदेश को मामूली चोटें आईं। 

पर्यटकों पर चेतावनी का कोई असर नहीं

बदरीनाथ और गंगोत्री मार्ग पर लगातार हो रहे भूस्खलन और सड़क टूटने की घटनाओं से प्रशासन ने पर्यटकों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके बावजूद ऋषिकेश से सटे पर्वतीय क्षेत्रों की ओर बड़ी संख्या में पर्यटक रुख कर रहे हैं। भूस्खलन या सड़क टूटने के बाद पर्यटक कई घंटों तक मुख्य और आंतरिक मार्गों पर फंस रहे हैं। 
रविवार को तीर्थनगरी के लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम और तपोवन क्षेत्र में पर्यटकों की भीड़ देखने को मिली। रामझूला पुल और स्वर्गाश्रम बाजार पर्यटकों से भरा रहा। गंगा घाट और तटों पर पर्यटकों की चहलकदमी दिखी। पर्वतीय रुट गंगोत्री और बदरीनाथ राजमार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही देखने को मिली। बदरीनाथ राजमार्ग तोताघाटी और कौडियाला के समीप बाधित होने के बाद भी पर्यटक शिवपुरी और व्यासी तक आवाजाही कर रहे हैं।

गंगोत्री राजमार्ग पर पर्यटक नरेंद्रनगर और कुंजापुरी की ओर रुख कर रहे हैं। लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर दिनभर वाहनों की आवाजाही रही। बरसात के मौसम में जगह-जगह हो रहे भूस्खलन के बावजूद भी पर्यटकों पर इसका असर नहीं दिख रहा है। आंतरिक मोटर मार्गों पर आए मलबे को हटाने के लिए जेसीबी मशीने भी लगी हैं, उसके बावजूद भी पर्यटक जबरदस्ती उसी ओर रुख कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed