फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मलबे में जिंदगी की तलाश: गौरीकुंड में हुए भूस्खलन में चार शव बरामद, 15 लोग लापता, हादसे की दर्दनाक तस्वीरें

Fri, 04 Aug 2023 01:21 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 04 Aug 2023 01:21 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Today Heavy Rain Rock Broke From Hill In Gaurikund Rescue Watch Photos
गौरीकुंड में भूस्खलन - फोटो : amar ujala

गौरीकुंड में हुए भूस्खलन में 19 लोगों की जिंदगी मलबे में दबी है। रेस्क्यू टीम जिंदगी की तलाश में जुटी है। लापता लोगों की संख्या अब 19 हो गई है। इनमें से चार शव बरामद क लिए गए। अब 15 लापता लोगों के लिए ढूंढने के लिए रेस्क्यू जारी है। देर रात से जारी भारी बारिश आफत बनकर बरसी है। 


बारिश के कारण चट्टान टूटने की सूचना देर रात मिली थी, जिसके बाद एसडीआरएफ सहित जिला प्रशासन की टीम मौके पर रेस्क्यू के लिए पहुंची थी, लेकिन रात को रेस्क्यू करने में आ रही दिक्कतों के कारण अभियान को रोकना पड़ा। 

देर रात से जारी भारी बारिश आफत बनकर बरसी है। बारिश के कारण चट्टान टूटने की सूचना देर रात मिली थी, जिसके बाद एसडीआरएफ सहित जिला प्रशासन की टीम मौके पर रेस्क्यू के लिए पहुंची थी, लेकिन रात को रेस्क्यू करने में आ रही दिक्कतों के कारण अभियान को रोकना पड़ा।

Uttarakhand Weather Today Heavy Rain Rock Broke From Hill In Gaurikund Rescue Watch Photos
मलबे में दबी जिंदगी - फोटो : amar ujala
इसके बाद सुबह फिर रेस्क्यू शुरू किया गया, लेकिन लगातार बारिश चुनौती बनी हुई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया भू-स्खलन से लापता होने वाले 13 लोगों के ( तीन स्थानीय, सात नेपाल मूल के और तीन अन्य राज्य ) अलावा भी कुछ और लोगों के लापता होने की बात सामने आई है।

 
Uttarakhand Weather Today Heavy Rain Rock Broke From Hill In Gaurikund Rescue Watch Photos
गौरीकुंड में भूस्खलन - फोटो : amar ujala

इनमें बीर बहादुर पुत्र हरि बहादुर, सुमित्रा पत्नी बीर बहादुर, निशा पुत्री बीर बहादुर निवासी ग्राम व थाना राया जिला होमला आंचल करनाली, नेपाल, धर्मराज बूढ़ा पुत्र मुन बहादुर निवासी पेरे वार्ड नंबर-2 थाना दिल्ली चौरा जिला जमुला आंचल जिला करनाली नेपाल, चंद्र कामी पुत्र लाल बहादुर एवं सुखराम रावत पुत्र जोरा निवासी चौरा वार्ड नंबर-2 थाना दिल्ली चौरा जिला जमुला आंचल करनाली नेपाल भी घटना के बाद लापता बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Today Heavy Rain Rock Broke From Hill In Gaurikund Rescue Watch Photos
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
रेस्क्यू अभियान जारी है। पहले  8 से 10 लोगों के आने के लापता होने की सूचना आ रही थी, अब यह संख्या बढ़ गई है।  उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश का सिलसिला जारी है।मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, चमोली और बागेश्वर जिले के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें...प्राकृतिक गुफा: यहां मिली श्रीकृष्ण की मूर्ति, अंदर पहुंचे लोग तो आंखों के सामने था हैरान करने वाला नजारा
 
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Today Heavy Rain Rock Broke From Hill In Gaurikund Rescue Watch Photos
आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम धामी। - फोटो : amar ujala

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सात अगस्त तक प्रदेशभर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, पांच अगस्त के बाद पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed